Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bhagalpur

विक्रमशिला सेतु को लेकर बड़ी अपडेट! पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने किया मरम्मति कार्य का निरीक्षण, जल्द शुरू हो सकता है पुल पर आवागमन

29 Nov 2026, 05:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विक्रमशिला सेतु को लेकर बड़ी अपडेट! पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने किया मरम्मति कार्य का निरीक्षण, जल्द शुरू हो सकता है पुल पर आवागमन - भागलपुर, बिहार

🚨 विक्रमशिला सेतु को लेकर बड़ी अपडेट! पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने किया मरम्मति कार्य का निरीक्षण, जल्द शुरू हो सकता है पुल पर आवागमन।

रिपोर्टर साहिल राज वंदे भारत न्यूज़ नेटवर्क

भागलपुर की लाइफलाइन कहे जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य में तेजी आई है। रविवार को पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने पुल पर चल रहे मरम्मति कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अब तक 4 स्टील गर्डर ब्रिज की लॉन्चिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा 20 एक्सपेंशन जॉइंट लगाने तथा नेविगेशनल स्पैन के कुल 40 में से 22 बेयरिंग बदलने का काम भी पूरा हो चुका है। शेष कार्य तेजी से जारी है।

मंत्री ने अधिकारियों को कार्य में तेजी और गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार विक्रमशिला सेतु की मरम्मत जल्द पूरी कर इसे आम जनता को समर्पित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विक्रमशिला सेतु की मरम्मत पूरी होने से भागलपुर सहित आसपास के जिलों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अब भागलपुर के लोगों को इंतजार है विक्रमशिला सेतु पर फिर से सुचारु आवागमन शुरू होने का।

#VikramshilaSetu #Bhagalpur #BhagalpurNews #BiharNews #KumarShailendra #SamratChoudhary #BridgeRepair #BiharGovernment #RoadConstructionDepartment #BiharInfrastructure #विक्रमशिलासेतु #भागलपुर #भागलपुरन्यूज #बिहारसमाचार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दरभंगा में खाकी वर्दी पर लगा शर्म”नाक आरोप! शादी का झांसा देकर 23 वर्षीय युवती के यौ”न शो”षण का आरोप, प्रशिक्षु दारोगा नीतीश कुमार को SSP ने किया सस्पेंड
परिसीमन बिल के विरोध में उतरी समाजवादी पार्टी, लोकसभा में विरोध के लिए सांसदों को जारी किया तीन लाइन का व्हिप 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में सपा के सभी 37 सांसद
नवगछिया जीरोमाइल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद; पुरुष और महिला तस्कर गिरफ्तार, टेंपो में दो बैग के अंदर छिपाकर ले जाई जा रही थी गांजे की खेप, ट्रेन से असम भेजने की
नवगछिया जीरोमाइल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद; पुरुष और महिला तस्कर गिरफ्तार, टेंपो में दो बैग के अंदर छिपाकर ले जाई जा रही थी गांजे की खेप, ट्रेन से असम भेजने की
नवगछिया जीरोमाइल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद; पुरुष और महिला तस्कर गिरफ्तार, टेंपो में दो बैग के अंदर छिपाकर ले जाई जा रही थी गांजे की खेप, ट्रेन से असम भेजने की
error: Content is protected !!