Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

परिसीमन बिल के विरोध में उतरी समाजवादी पार्टी, लोकसभा में विरोध के लिए सांसदों को जारी किया तीन लाइन का व्हिप 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में सपा के सभी 37 सांसद

29 Nov 2026, 08:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
परिसीमन बिल के विरोध में उतरी समाजवादी पार्टी, लोकसभा में विरोध के लिए सांसदों को जारी किया तीन लाइन का व्हिप 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में सपा के सभी 37 सांसद - कटनी, मध्य प्रदेश

परिसीमन बिल के विरोध में उतरी समाजवादी पार्टी, लोकसभा में विरोध के लिए सांसदों को जारी किया तीन लाइन का व्हिप

30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में सपा के सभी 37 सांसद रहेंगे मौजूद, तीनों प्रस्तावित विधेयकों के खिलाफ मतदान करने का निर्देश

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयकों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने इन विधेयकों का विरोध करने का फैसला किया है। पार्टी ने अपने लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर संसद के विशेष सत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और विधेयकों के खिलाफ मतदान करने का निर्देश दिया है।

समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक एवं सांसद धर्मेंद्र यादव ने 28 नवंबर को यह निर्देश जारी किया। इसके तहत पार्टी के सभी 37 लोकसभा सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक सदन की कार्यवाही में मौजूद रहने और मतदान के दौरान प्रस्तावित विधेयकों के विरोध में वोट करने को कहा गया है।

तीन विधेयकों का करेगी विरोध

संसद के विशेष सत्र में केंद्र सरकार द्वारा तीन प्रमुख विधेयक पेश किए जाने प्रस्तावित हैं।

1. संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026।

2. परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026।

3. केंद्रशासित प्रदेश कानून (संशोधन द्वितीय) विधेयक, 2026।

प्रस्तावित विधेयकों में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने तथा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव शामिल है। इन प्रस्तावों को महिला आरक्षण के क्रियान्वयन से भी जोड़ा गया है।

संसद में आमने-सामने होंगे सत्ता पक्ष और विपक्ष

परिसीमन के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने जनगणना के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर परिसीमन कराने की मांग उठाई है। वहीं समाजवादी पार्टी ने प्रस्तावित विधेयकों के खिलाफ मतदान करने का निर्णय लिया है।

30 नवंबर से शुरू होने वाले विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा तथा मतदान होने की संभावना है।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7-जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📱 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राष्ट्रपितामहात्मा ज्योतिबा फुले के परिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर पार्क में उमड़ा जनसैलाब, मोमबत्ती जलाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Agar-Malwa29 Nov

राष्ट्रपितामहात्मा ज्योतिबा फुले के परिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर पार्क में उमड़ा जनसैलाब, मोमबत्ती जलाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *आगर-मालवा।* राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले के परिनिर्वाण दिवस की शाम…

पूरी खबर पढ़ें →
37 साल की गौरवशाली सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट, विदाई समारोह में नम हुईं आंखें, पुष्पमाला पहनाकर दी बधाई
Agar-Malwa29 Nov

37 साल की गौरवशाली सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट, विदाई समारोह में नम हुईं आंखें, पुष्पमाला पहनाकर दी बधाई

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *आगर-मालवा।* पुलिस की वर्दी में 37 साल तक कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
त्याग, समर्पण और दानशीलता के प्रतीक राजा बलि की जयंती पर उमड़ा मालवा जनशक्ति परिवार अंबेडकर पार्क में पखवाड़े के तहत आयोजन, राजा बलि के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की राह दिखा रहा आरसेटी, प्रशिक्षणार्थियों ने फार्म पर सीखी व्यवसाय की बारीकियां आधुनिक तकनीकों से लेकर नस्ल चयन, टीकाकरण और बाजार प्रबंधन तक मिला व्यावहार
पांच लाख के सरकारी अनुदान ने बदली रचनाबाई की जिंदगी, गांव में खड़ी की 15 लाख रुपये मासिक कारोबार वाली डेयरी यूनिट *आगर-मालवा के बाईगांव की महिला उद्यमी ने पेश की आत्मनिर्भरता की म
error: Content is protected !!