कांठ: दुकान की दीवार काटकर हजारों का सामान चोरी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ नगर में अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर एक दुकान का ताला तोड़कर पड़ोसी की दुकान की दीवार काटकर अंदर घुस गए और हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना कांठ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम नया गांव कासमपुर निवासी इमरान अहमद की भूड़ मंदिर के सामने किड्डावाला में बिजली की दुकान है। यहां वह मोटर बांधने और मरम्मत का कार्य करते हैं। पीड़ित के अनुसार, 22 नवंबर की शाम दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। रात में अज्ञात चोरों ने बराबर में स्थित अकरम की लकड़ी की दुकान के पीछे के गेट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने अकरम की दुकान से इमरान की दुकान की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और सामान चोरी कर लिया।
चोर इमरान की दुकान से करीब 13-14 किलोग्राम तांबे का तार, 150 एम्पियर की बैटरी, एक ग्राइंडर मशीन सहित अन्य औजार चोरी कर ले गए। वहीं, पड़ोसी अकरम की दुकान से किराये के लिए रखे करीब तीन से चार हजार रुपये नकद, एक ड्रिल मशीन, दो ग्राइंडर और ड्रिल मशीन की बैटरी का चार्जर भी चोरी कर लिया।पीड़ित इमरान अहमद ने थाना कांठ में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अब पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मीरजापुर थाना कोतवाली शहर पुलिस की बड़ी पहल, 15 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे मीरजापुर पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsDr.Pintu Paul Dr.Pintu Paul vande Bharat live tv News नांदेड : खासगी सावकाराकडून घेतलेल्या कर्जाची वसुली करण्यासाठी एका…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में चलायें गए 12 घण्टे के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत कार्यवाही…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद मीरजापुर थाना को० शहर पुलिस द्वारा आपराधिक षडयंत्र के तहत धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर शासकीय…
पूरी खबर पढ़ें →
*पिहानी जनपद हरदोई गांव के ही अपने साथी गोविन्द सिंह पुत्र कमलेन्द्र के साथ हरदोई से अपने गांव…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बिसौली (बदायूं)। बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र स्थित प्राथमिक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।