A2Z सभी खबर सभी जिले कीअजमेरकोटाङीङवाणा-कुचामनचित्तोरगढ़जयपुरजैसलमेरजोधपुर ताज़ा खबरदेशदौसानोहरबीकानेरराजनीति और प्रशासनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसिकरस्थानीय समाचार

नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित

महिलाओं के सशक्तिकरण एवं जागरूकता पर दिया गया विशेष जोरजिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

IMG 20260610 WA0068 IMG 20260610 WA0059 IMG 20260610 WA0066

 

डीडवाना-कुचामन, जिले में महिलाओं के नेतृत्व एवं निर्णय क्षमता को बढ़ावा देने, राजकीय योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला स्तर पर नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आयोजन डीडवाना स्थित टाउन हॉल में किया गया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महिला केन्द्रित योजनाओं एवं सेवाओं पर संवाद आयोजित किया गया। साथ ही बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सूचना आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। साथ ही महिला संरक्षण एवं सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सहायता केन्द्रों एवं सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना ने महिलाओं को राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वाहन किया।

इस दौरान कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह जोधा सहित जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं के कल्याण के लिए राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत कराते हुए महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में जिला स्तर पर 300 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इस दौरान नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना की लाभार्थी को 9 लाख रुपये, 4 महिला लाभार्थियों को लाडो प्रोत्साहन योजना की प्रथम किस्त का चेक एवं 3 स्वयं सहायता समूहों की लाभार्थियों को ऋण राशि का प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए गए। साथ ही महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी जन्मोत्सव एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिला की गोद भराई कार्यक्रम का भी आयोजन इस दौरान किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में उनकी भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाना रहा।  इस दौरान कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा,उपनिदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं ओमप्रकाश मुवाल, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक जय प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!