Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की गृह विभाग की समीक्षा

13 Jun 2026, 09:31 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260613 083116
Oplus_131072

 

अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में पीछे न रहें, जानें आपकी सुरक्षा के लिए सीएम डॉ. ने दिए क्या-क्या निर्देश

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की गृह विभाग की समीक्षा

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

शिक्षा केंद्रों के निकट छेड़छाड़ की घटनाएं न हों, महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर रहें

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 जून को गृह विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में पुलिस बल को नई चुनौतियों से निपटने के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। अपराधों के अन्वेषण का दायित्व निभाने वाले विवेचना अधिकारियों को अन्वेषण भत्ता भी मिले, इस दृष्टि से अन्य राज्यों में लागू व्यवस्थाओं का अध्ययन किया गया है। इस क्षेत्र में अपराध स्थल पर त्वरित पहुंच, सुरक्षा व्यवस्था, साक्ष्य संकलन, अभियुक्त गवाह और पीड़ित के परिवहन, भोजन आदि के साथ फोटोग्राफी -वीडियोग्राफी, डिजिटल साक्ष्य संग्रह, न्यायलीन प्रक्रिया से जुड़े आकस्मिक खर्च देखते हुए मध्यप्रदेश में अन्वेषण भत्ता लागू किए जाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत रहे, इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर आरक्षक स्तर तक सजगता और सक्रियता से भूमिका निभाई जाए।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सायबर अपराधों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गृह विभाग द्वारा आईटी कंसल्टेंट की सेवाएं लेने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। बैठक में सिंहस्थ: 2028 के लिए भीड़ प्रबंधन, कानून व्यवस्था, वीआईपी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आपदा प्रबंधन के उद्देश्य से आवश्यक पुलिस बल की व्यवस्था पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ की दृष्टि से विभिन्न कंट्रोल रूम तथा अन्य व्यवस्थाओं को इस तरह पूर्ण किया जाए ताकि उनका स्थाई महत्व और प्रभाव रहे। उज्जैन में अनेक बाबा महाकाल मंदिर सहित देव स्थान हैं। सभी व्यवस्थाओं को तात्कालिक के स्थान पर स्थायी अधोसंरचना के रूप में विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बसंत पंचमी और हाल ही में भोजशाला से संबंधित प्रसंग में पुलिस बल की सजग सक्रिय भूमिका के लिए वरिष्ठ अधिकारियों और फोर्स के अन्य सदस्यों को बधाई दी।

 

पुलिस ने किए सराहनीय नवाचार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस द्वारा किए जा रहे नवाचार सराहनीय हैं। राज्य को नक्सल मुक्त बनाने, आपदा मित्रों को प्रशिक्षित करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, अन्य विभागों के सहयोग से सुगम परिवहन सुनिश्चित करने, अग्निशमन इकाईयों को सहयोग, एयर एम्बुलेंस के उपयोग में सहयोग, सैनिक कल्याण प्रयासों को बढ़ाने के कार्य सराहनीय हैं। इसके साथ ही खुले स्थानों में मांस विक्रय पर प्रतिबंध और तेज ध्वनि में स्पीकर आदि के प्रयोग को नियंत्रित करने के निर्देशों का भी निरंतर पालन किया गया है। यह व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें, इसके लिए विभाग का अमला सक्रिय रहे। बैठक में मध्यप्रदेश पुलिस चयन और भर्ती बोर्ड के गठन की पहल, सायबर अपराधों, सोशल मीडिया आधारित गतिविधियों और अपराधों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई) के बढ़ते दुरूपयोग के प्रभावी विशलेषण के लिए राज्य सायबर सेल ने विशेषज्ञों की सेवाएं प्राप्त करने के संबंध में विचार किया गया। इसके साथ ही काउंटर टेररिस्ट ग्रुप की संरचना और बल में वृद्धि, राज्य स्तरीय उन्नत प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से एटीएस,एसटीएफ, हॉक फोर्स और अन्य विशिष्ट इकाईयों के लिए क्षमता संवर्धन प्रबंध, जिला स्तर पर सीन ऑफ क्राइम मोबाइल इकाई के संचालन के प्रावधान, वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को विशेष भत्ता देने, एआई का प्रयोग कर सेफगार्ड एमपी प्रणाली के माध्यम से बुजुर्गों, कमजोर व्यक्तियों, महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में एक नई तरह की पहल करने के संबंध में भी चर्चा हुई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भारत लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद: सामाजिक न्याय और चेतना के महान प्रतीक
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

भारत लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद: सामाजिक न्याय और चेतना के महान प्रतीक

भारत के लेनिन कहे जाने वाले अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी का शहादत दिवस 5 सितंबर 1974…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रभारी चौकी बाजार पुष्कर सिंह चौहान की टीम की बड़ी कार्रवाई, तमंचे-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार।
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

प्रभारी चौकी बाजार पुष्कर सिंह चौहान की टीम की बड़ी कार्रवाई, तमंचे-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को अवैध…

पूरी खबर पढ़ें →
नेहरूगढ़ के नितिन कुमार का नेशनल फेडरेशन कप के लिए चयन कोसली-4 सितम्बर कोसली नेहरूगढ़ स्टेडियम में चल रही वॉलीबॉल नर्सरी के प्रतिभावान खिलाड़ी नितिन कुमार पुत्र श्री मुकेश कुमा
*राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय भाकली की टीम रही प्रथम* कोसली, 3 सिंतबर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भाकली के छात्र-छात्राओं ने फरीदाबाद में आयोजित हुई 37 वी
*राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय भाकली की टीम रही प्रथम* कोसली, 3 सिंतबर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भाकली के छात्र-छात्राओं ने फरीदाबाद में आयोजित हुई 37 वी
नागपुर के सावनेर पुलिस थाना क्षेत्र – बोरानाडा फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार कार पलटी
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

नागपुर के सावनेर पुलिस थाना क्षेत्र – बोरानाडा फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार कार पलटी

नागपुर के सावनेर पुलिस थाना अंतर्गत नागपुर - भोपाल पहुंच मार्ग पर बोरूजवाड़ा फ्लाईओवर के नजदीक एक तेज…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!