
कतरास/धनबाद, 12 जून 2026: हरे सहारा ट्रस्ट के सौजन्य से आज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल PMCH धनबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हारे ट्रस्ट के सदस्यों ने 10 यूनिट रक्तदान किया ताकि जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिल सके।
आयोजकों ने कहा कि “रक्तदान महादान है” – एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। ट्रस्ट ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
*कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग:* मौनी देवी, राजीव कुमार, अंजली शर्मा, नवीन सिंह, अंजली देवी-प्रकाश कुमार, सुमिता देवी, सदानंद दास, सोनी सिंह, मीना गोस्वामी, आर्यन आर्य, रिंकी देवी, सोनी देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
_सहारा ट्रस्ट द्वारा PMCH धनबाद में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते सदस्य। “रक्तदान-महादान” का संदेश दिया गया।_






