A2Z सभी खबर सभी जिले की
तारगा में दो ट्रैक्टर जप्त अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मधुबन। तारगा स्थित फोरलेन मार्ग पर शनिवार सुबह जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा ने औचक जांच के दौरान अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान दोनों चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, खनन विभाग की टीम अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान तारगा फोरलेन पर जांच में दो ट्रैक्टरों से बिना वैध दस्तावेज बालू का परिवहन करते पाया गया। टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। खनन विभाग ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर महुदा थाना के सुपुर्द कर दिया है। बताया गया कि जब्त ट्रैक्टर तेलमोच्चो निवासी पिंटू कुमार साव और दीपक महतो उर्फ गुजर महतो के हैं, जो तेलमोच्चो घाट से बालू लोड कर कतरास की ओर जा रहे थे। जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा ने कहा कि अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांधला। कस्बे में श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी रजिस्टर्ड के तत्वावधान में श्री रामलीला मंचन एवं मेला आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन Manish Sharma (reporter) हरिद्वार, 4 सितंबर 2026:-…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकिसान अपडेट - रबी फसल बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू: कृषि विभाग ने रबी सत्र 2026-27 के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsशिक्षा विभाग - स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों व विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग शाहजहांपुर ने जीएसटी राजस्व संग्रह में लंबी छलांग लगाते हुए उत्तर…
पूरी खबर पढ़ें →