Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: सिरगुड़ी में 4.78 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन विद्युत उपकेंद्र।

14 Jun 2026, 08:39 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260613 212411
Oplus_131072

सिंगरौली: सिरगुड़ी में 4.78 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन विद्युत उपकेंद्र, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा व राज्यमंत्री राधा सिंह ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली : क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिंगरौली जिले के बरगवां वितरण केंद्र अंतर्गत सिरगुड़ी में नवीन 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं मध्यप्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री आदरणीया श्रीमती राधा सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

लगभग 4 करोड़ 78 लाख 74 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के 14 ग्रामों के लगभग 7,850 उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। परियोजना के अंतर्गत 8.85 किलोमीटर लंबी 33 के.व्ही. लाइन, 12.23 किलोमीटर 11 के.व्ही. लाइन का निर्माण तथा 5 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना की जाएगी।

इस उपकेंद्र के शुरू होने से बैरिहवा, धरौहा, अजगढ़, गौरीहवा, खैरधन, सिधार, सिलफोरी, भोस, चकरिया, चुरकी, बड़गढ़, कतरीहार, सकेती एवं बुटवा सहित आसपास के गांवों में वोल्टेज की समस्या में सुधार होगा तथा फाल्ट की स्थिति में विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल की जा सकेगी। इससे कृषि, घरेलू एवं स्थानीय व्यावसायिक गतिविधियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है और यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।

इस दौरान ग्राम चकरिया में एनसीएल की सीएसआर योजना के तहत पूर्ण हुए विद्युतीकरण कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। यहां 63 केवीए क्षमता के 4 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं तथा 3.19 किलोमीटर 11 के.व्ही. लाइन एवं 7.58 किलोमीटर निम्नदाब लाइन का निर्माण किया गया है। इस कार्य से लगभग 88 नए उपभोक्ताओं को विद्युत सुविधा प्राप्त होगी।

इसके साथ ही चकरिया, चुरकी एवं सिलफोरी ग्रामों में सीएसआर योजना के अंतर्गत चल रहे विद्युतीकरण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद लगभग 450 परिवारों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत सुविधा का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विद्युत विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

501 तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम, भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित|
Ratlam04 Sep

501 तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम, भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित|

जावरा (नि प्र) भारत विकास परिषद मध्य भारत प्रांत शाखा जावरा द्वारा 501 तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम में…

पूरी खबर पढ़ें →
बम्होरी बीका में बिजली व्यवस्था को मिला ‘डबल पावर’ 5 से 10 MVA हुआ ट्रांसफार्मर
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

बम्होरी बीका में बिजली व्यवस्था को मिला ‘डबल पावर’ 5 से 10 MVA हुआ ट्रांसफार्मर

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना को मजबूत करने…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव महासभा की वाहन रैली का शहर कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव महासभा की वाहन रैली का शहर कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी *श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर यादव…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी सागर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी सागर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के चलते मैदान में उतरें अफसर,संवेदनशील इलाकों और नदी-नालों पर रखें विशेष नजर,जलभराव की स्थिति में तत्काल करें कार्यवाही- कलेक्टर
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

भारी बारिश के चलते मैदान में उतरें अफसर,संवेदनशील इलाकों और नदी-नालों पर रखें विशेष नजर,जलभराव की स्थिति में तत्काल करें कार्यवाही- कलेक्टर

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में भारी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!