सिंगरौली: दो से अधिक संतान के मामले में सेवा समाप्ति आदेश पर लगी रोक, उप पंजीयक को मिली अंतरिम राहत।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: दो से अधिक संतान के मामले में सेवा समाप्ति आदेश पर लगी रोक, उप पंजीयक को मिली अंतरिम राहत।
सिंगरौली: मध्य प्रदेश शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने सिंगरौली में पदस्थ उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार को बड़ी राहत प्रदान की है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दो से अधिक संतान होने के आधार पर उनकी सेवाएं समाप्त किए जाने संबंधी आदेश पर अंतिम निर्णय होने तक रोक लगा दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महानीरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक द्वारा 11 जून 2026 को जारी आदेश के माध्यम से उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। इसके विरुद्ध श्री परिहार ने 15 जून 2026 को शासन के समक्ष अपील प्रस्तुत की।
अपील में श्री परिहार ने उल्लेख किया कि वह मध्य प्रदेश शासन के वाणिज्यिक कर विभाग के अंतर्गत उप पंजीयक पद पर कार्यरत हैं तथा तीसरे बच्चे के जन्म को लेकर 23 वर्ष बाद सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है। उन्होंने इस आदेश को चुनौती देते हुए शासन से राहत की मांग की थी।
मामले की सुनवाई के दौरान श्री परिहार ने उप मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर विभाग के समक्ष अपना पक्ष रखा। शासन ने माना कि अपील के अंतिम निराकरण में समय लग सकता है तथा इस बीच सेवा समाप्ति आदेश लागू रहने से अपूरणीय क्षति होने की संभावना है।
इसी आधार पर मध्य प्रदेश शासन ने 11 जून 2026 के सेवा समाप्ति आदेश को अपील प्रकरण में अंतिम निर्णय होने तक स्थगित करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश अपर सचिव राजेश ओगरे द्वारा 15 जून 2026 को जारी किया गया।
अब इस मामले पर सभी की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि अंतिम निर्णय से यह स्पष्ट होगा कि दो से अधिक संतान संबंधी नियमों की व्याख्या और उनके अनुपालन को लेकर शासन का अंतिम रुख क्या रहेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जावरा (नि प्र) भारत विकास परिषद मध्य भारत प्रांत शाखा जावरा द्वारा 501 तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम में…
पूरी खबर पढ़ें →
संडावदा में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील के ग्राम संडावदा में भगवान श्रीकृष्ण…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना को मजबूत करने…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी *श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर यादव…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज ग्राम…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में भारी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।