Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अभद्र व्यवहार मामले में पत्रकारों के विरोध के आगे झुके महुदा कॉलेज के सचिव दीपनारायण शर्मा, मांगी माफी

16 Jun 2026, 08:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260616 WA0216

*कतरास* : पत्रकारों के साथ किए गए कथित अभद्र एवं अमर्यादित व्यवहार के मामले में आखिरकार महुदा इंटर कॉलेज के सचिव दीपनारायण शर्मा को पत्रकारों के विरोध के आगे झुकना पड़ा। कार्रवाई की मांग को लेकर आयोजित धरना के दौरान विधायक प्रतिनिधि, प्रेस क्लब के पूर्व पदाधिकारी, पत्रकारों एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी में सचिव दीप नारायण शर्मा ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपने व्यवहार पर खेद प्रकट करते हुए लिखित एवं मौखिक रूप से माफी मांगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होने का आश्वासन दिया। इसके बाद पत्रकारों ने उनकी माफी स्वीकार करते हुए धरना समाप्त कर दिया। गौरतलब हो कि महुदा इंटर कॉलेज सचिव दीपनारायण शर्मा द्वारा स्थानीय पत्रकारों के साथ किए गए कथित अभद्र व्यवहार को लेकर कतरास प्रेस क्लब सचिव समिद खान एवं सदस्य शमशेर खान ने प्रशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धरना दिया था। पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरना का समर्थन करते हुए प्रशासनिक पदाधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सचिव दीपनारायण शर्मा द्वारा पत्रकारों को जातीय आधार पर अपमानित करने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोकतंत्र पर हमला करार दिया। बाघमारा विधायक के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि अजय दास, कतरास प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव विनोद रजक, निकेश पाण्डेय समेत कई पत्रकार पहुंचे। वहीं महुदा थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक की अध्यक्षता में मामले को लेकर वार्ता हुई। वार्ता के दौरान सचिव दीपनारायण शर्मा धरना स्थल पहुंचे और अपने द्वारा कही गई बातों को लेकर खेद व्यक्त करते हुए लिखित एवं मौखिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं होगी। सचिव के माफी मांगने के बाद धरना पर बैठे पत्रकारों ने आपसी सहमति से आंदोलन समाप्त कर दिया। धरना को कई सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों का भी समर्थन मिला। वहीं विधायक प्रतिनिधि ने पत्रकारों के चौथे स्तंभ के प्रति इस तरह की भाषा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के पदाधिकारियों, थाना प्रभारी एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सचिव दीपनारायण शर्मा से मामले में माफी मंगवाई गई। सचिव ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होने का आश्वासन दिया। इस पर पत्रकारों ने भी उन्हें माफ करते हुए दरियादिली दिखाई और धरना को समाप्त किया। मौके पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा, पदुगोड़ा पंचायत मुखिया महेश पटवारी, बागड़ा पंचायत मुखिया सावित्री देवी, अधिवक्ता निर्मल रवानी, शमद अंसारी, कॉलेज प्राचार्य सिकंदर रवानी, सहित कतरास प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव विनोद रजक, निकेश पाण्डेय, अजय तिवारी, शमशेर खान, रोशन हजारी, नजीम शेख, धर्मेंद्र सिंह, विषनारायण, सुल्तान खान समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

श्रीरामध्वज शोभायात्रा के साथ हुआ रामलीला मंचन का आयोजन
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

श्रीरामध्वज शोभायात्रा के साथ हुआ रामलीला मंचन का आयोजन

कांधला। कस्बे में श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी रजिस्टर्ड के तत्वावधान में श्री रामलीला मंचन एवं मेला आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन Manish Sharma (reporter) हरिद्वार, 4 सितंबर 2026:-…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

​शिक्षा विभाग – स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी:

​शिक्षा विभाग - स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों व विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन*
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन*

*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

​ जीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग ​शाहजहांपुर

​जीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग ​शाहजहांपुर ने जीएसटी राजस्व संग्रह में लंबी छलांग लगाते हुए उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!