आज दिनांक 20/06/2026 को मुहर्रम पर्व शांति और शौहार्दपूर्ण वातावरण में जोगता थाना के प्रांगण में शांति समिति की बैठक की गई


जोगता(सिजुआ):-जोगता थाना के प्रांगण में मुहर्रम पर्व प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांति और शौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जोगता थाना के प्रांगण में पुलिस प्रसाशन और शांति समिति के सदस्यों की एक अहम् बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता जोगता थाना प्रभारी पवन कुमार और संचालन शकील अहमद ने किया बैठक में थाना क्षेत्र के सभी मुस्लिम अखाड़ा कमिटी के लाइसेंसधारी, गैरलाइसेंसधारी व अन्य गणमान्य व्यक्तिगण उपस्थित हुए और सभी ने थाना प्रभारी के समक्ष अपने अपने क्षेत्र की समस्या का समाधान करने और सुझाव दिया जिसपर थाना प्रभारी पवन कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए सभी को आश्वासन दिए और उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुहर्रम का यह त्योहार इमाम हसन हुसैन की याद में मनाया जाता है जो आपसी भाईचारा के साथ शांति और शौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए । जिला प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए निर्धारित समय व सही रुट से ही निकालें l ताजिया, फाटक और निशान की ऊँचाई सीमित रहना चाहिए । अखाड़ा में खतरनाक खेलों जैसे मशाल या ट्यूब लाइट का प्रयोग न करें जिससे किसी की क्षति हो। डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगी। डीजे बजते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा ताजिया जुलूस के साथ वॉलंटियर साथ रहेंगे और नियंत्रण करते हुए आगे बढ़ेंगे यातायात बाधित नही करेंगे एवं अफवाहों पर ध्यान ना दें अगर कोई अफवाह फैलाने की कोशिश भी करता है तों इसकी सूचना सबसे पहले पुलिस प्रसाशन को दें I जुलूस में पुलिस दल भी तैनात रहेंगी । जोगता पुलिस हमेशा आपकी सेवा में हर क्षण तैयार रहती है और हमेशा रहेगी। जुलूस के दौरान लाइसेंसधारी और वालंटियर साथ रहेंगे यदि कोई विधि व्यवस्था भंग करते हुए पकड़े जाते है तो उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिसमें किसी की कोई पैरवी नही सुनी जाएगी। मौके पर थाना के समस्त पुलिस पदाधिकारियों के अलावे गणमान्य व्यक्तियों में वार्ड 4 के पार्षद छोटू सिंह, वार्ड 6 के पार्षद प्रतिनिधि सुमित महतो, जलाल अंसारी, जसीम अंसारी, भोलाराम,रामेश्वर राम, सुदर्शन सिंह, गुड्डू अंसारी, मजहर अंसारी, वीना देवी, अशोक साव,सोबराती मियां, मोहम्मद आजाद, हसीब खान, वीरू सिंह, रुस्तम अंसारी, अंसारुल हक़, संजय सिंह, पलटू सिन्हा, तस्लीम अंसारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे I
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



