Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बीसीसीएल कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, विधायक शत्रुघ्न महतो ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

27 Jun 2026, 01:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260627 WA0237

धनबाद के सोनारडीह ओपी से चंद कदम दूर बीसीसीएल कर्मी को आपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गए.

धनबाद: सोनारडीह ओपी क्षेत्र में अपराधियों ने बीसीसीएल कर्मी को गोली मार दी है. घटना सोनारडीह ओपी से महज कुछ कदम की दूरी पर बोकारो-धनबाद एनएच-32 के किनारे स्थित बीसीसीएल के समरसेबल पंप के पास हुई. यहां रात्रि पाली में ड्यूटी कर रहे पंप ऑपरेटर उमेश रविदास को केबल चोरों ने गोली मारकर घायल कर दिया.

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब 1 से डेढ़ बजे के बीच लगभग 6 की संख्या में अपराधी समरसेबल पंप से केबल चोरी कर रहे थे. इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात बीसीसीएल कर्मी उमेश रविदास ने चोरी का विरोध किया. विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. गोली उमेश रविदास के दाएं पैर में लगी और आर-पार हो गई.

जानकारी देते घायल बीसीसीएल कर्मी और बाघमारा विधायक
घटना की जांच में जुटी पुलिस

गोली चलने और शोर होने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. घायल बीसीसीएल कर्मी ने किसी तरह अपने साथी को फोन कर बुलाया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सेंट्रल हॉस्पिटल धनबाद रेफर किया गया. घटना की सूचना मिलते ही सोनारडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है.

मौके पर पहुंचे विधायक शत्रुघ्न महतो

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. विधायक ने कहा कि बाघमारा समेत पूरे झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है और अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब थाना से कुछ दूरी पर इस तरह की घटना हो रही है तो आम आदमी की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजमी है. बताया जा रहा है कि बीसीसीएल के इस समरसेबल पंप में लगातार केबल चोरी की यह तीसरी घटना है. बावजूद इसके अपराधियों के हौसले बुलंद है

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन Manish Sharma (reporter) हरिद्वार, 4 सितंबर 2026:-…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

​शिक्षा विभाग – स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी:

​शिक्षा विभाग - स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों व विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन*
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन*

*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

​ जीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग ​शाहजहांपुर

​जीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग ​शाहजहांपुर ने जीएसटी राजस्व संग्रह में लंबी छलांग लगाते हुए उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
त्योहार के दिन भी धरने पर डटे रहे हजारों लोग, बोले—रोजी-रोटी होगी तभी मनाएंगे त्योहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

त्योहार के दिन भी धरने पर डटे रहे हजारों लोग, बोले—रोजी-रोटी होगी तभी मनाएंगे त्योहार

डीकेटीआर के विरोध में 24वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, ग्रामीणों का साफ संदेश—टाइगर रिजर्व का स्थगन ही…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!