Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

डीडीसी ने डिजीटल ‘बिरसा कृषि रथ’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

01 Jul 2026, 04:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260701 WA0261

_किसानों को मिलेगी नई तकनीक की जानकारी_

कृषि के आधुनिकीकरण और किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने समाहरणालय परिसर से डिजीटल ‘बिरसा कृषि रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ अगले 15 दिनों तक सभी प्रखंडों के सभी पंचायतों में भ्रमण करेगा।

इस अवसर पर डीडीसी ने कहा कि इस वर्ष सुपर अल-नीनो के प्रभाव के कारण कम वर्षा की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस स्थिति में सही फसल का चुनाव और वैज्ञानिक सुझावों को गांव गांव तक पहुंचाना ही बिरसा कृषि रथ का मुख्य उद्देश्य है। साथ में रथ के माध्यम से कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों को मिट्टी की जांच, जैविक खेती, फसल विविधीकरण और आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी देगी।

रथ के माध्यम से किसानों को बिरसा हरित ग्राम योजना सहित सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। भ्रमण के दौरान रथ के साथ चल रहे कृषि विशेषज्ञ किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे और उन्हें कृषि संबंधित तकनीकी सलाह उपलब्ध कराएंगे।

रथ के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री और माननीय कृषि मंत्री का कृषकों के नाम संदेश प्रसारित किया जाएगा। अभियान एक उद्देश्य यह भी है कि प्रत्येक किसान तक योजनाओं की सही एवं समय पर जानकारी पहुंचे ताकि कृषक विपरीत मौसम के प्रति सजग रहें एवं अधिकतम लाभ ले सकें।

उन्होंने कहा कि बिरसा कृषि रथ का उद्देश्य जिले के अंतिम छोर पर बैठे किसानों तक पहुंचना है। उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। यह रथ न केवल सूचना का माध्यम है, बल्कि यह किसानों और कृषि विभाग के बीच एक सीधा सेतु है। जिले के सभी प्रखंडों में यह रथ भ्रमण करेगा, ताकि अधिक से अधिक किसान इससे लाभान्वित हो सकेंगे।

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी श्री अभिषेक मिश्रा, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी श्री जनार्दन शर्मा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह, उप परियोजना निदेशक श्री मोतीलाल, सहायक तकनीकी प्रबंधक श्री संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन Manish Sharma (reporter) हरिद्वार, 4 सितंबर 2026:-…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

​शिक्षा विभाग – स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी:

​शिक्षा विभाग - स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों व विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन*
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन*

*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

​ जीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग ​शाहजहांपुर

​जीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग ​शाहजहांपुर ने जीएसटी राजस्व संग्रह में लंबी छलांग लगाते हुए उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
त्योहार के दिन भी धरने पर डटे रहे हजारों लोग, बोले—रोजी-रोटी होगी तभी मनाएंगे त्योहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

त्योहार के दिन भी धरने पर डटे रहे हजारों लोग, बोले—रोजी-रोटी होगी तभी मनाएंगे त्योहार

डीकेटीआर के विरोध में 24वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, ग्रामीणों का साफ संदेश—टाइगर रिजर्व का स्थगन ही…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!