Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

बस्ती: अस्पतालों में सुरक्षा की अनदेखी, क्या किसी बड़े हादसे के इंतज़ार में है प्रशासन?

03 Jul 2026, 11:50 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
AQNXuUj7mQj6 latmdRgByZMVVBt9hweCFIaZHTtkeHsoyMLRbBj4uOY8tAkkpUr5ZVvxK5Bv3qlPLvuKcdZ BsM

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती: क्या किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा प्रशासन? फायर सेफ्टी के बिना चल रहा नियो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

  • मरीजों की जान से खिलवाड़: नियो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में फायर एनओसी पर उठे सवाल।
  • भानपुर में बिना सुरक्षा मानक संचालित हो रहा अस्पताल, जनमानस की सुरक्षा खतरे में।

बस्ती। प्रदेश में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांडों के बाद शासन-प्रशासन द्वारा अस्पतालों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए थे। बावजूद इसके, बस्ती जनपद के भानपुर में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले सामने आ रहे हैं।

​भानपुर नगर पंचायत स्थित ‘नियो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल’ पर बिना पर्याप्त फायर सेफ्टी इंतजामों और वैध फायर एनओसी (NOC) के संचालन का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन सुरक्षा को लेकर कतई गंभीर नहीं है, जिससे वहां भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों की जान पर हर वक्त खतरा मंडरा रहा है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

यदि स्थानीय लोगों के आरोप सच हैं, तो यह सीधे तौर पर विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। बड़ा सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग के अधिकारी अभी तक इस ओर क्यों नहीं जागे? अस्पताल को संचालन की अनुमति किन मानकों के आधार पर दी गई और समय-समय पर इसका भौतिक सत्यापन क्यों नहीं किया जा रहा?

नागरिकों की मांग: तत्काल हो जांच

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग और स्थानीय प्रशासन की एक संयुक्त टीम गठित करने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि अस्पताल का तत्काल निरीक्षण कर यह स्पष्ट किया जाए कि संस्थान के पास फायर सेफ्टी की एनओसी है या नहीं। यदि अस्पताल संचालन में मानकों की अनदेखी पाई जाती है, तो उस पर सख्त से सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि किसी अनहोनी को होने से पहले ही रोका जा सके।

जिम्मेदार मौन

इस मामले पर जब संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। अब देखना यह है कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या कार्रवाई करता है या फिर किसी अनहोनी के बाद ही नींद से जागेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

6 महीने की उम्र में हादसे ने छीन लिया पैर, फिर भी नहीं टूटा हौसला; एक टांग पर 400 मीटर दूर स्कूल जाती है बलिया की 7 साल की रागिनी
Ballia05 Sep

6 महीने की उम्र में हादसे ने छीन लिया पैर, फिर भी नहीं टूटा हौसला; एक टांग पर 400 मीटर दूर स्कूल जाती है बलिया की 7 साल की रागिनी

दूसरे बच्चों को स्कूल जाते देख पढ़ने की जिद करती थी मासूम रागिनी; आर्थिक तंगी के बीच परिवार…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर/अनिरुद्ध अग्रहरि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विशाल दंगल का आयोजन, पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण जय चौबे व राकेश चतुर्वेदी ने किया उद्घाटन—रोमांचक मुकाबले देखने उमड़ी भारी भीड़
Sant Kabir Nagar05 Sep

रिपोर्टर/अनिरुद्ध अग्रहरि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विशाल दंगल का आयोजन, पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण जय चौबे व राकेश चतुर्वेदी ने किया उद्घाटन—रोमांचक मुकाबले देखने उमड़ी भारी भीड़

तामेश्वरनाथ धाम में सजा कुश्ती का अखाड़ा, ब्रह्मानंद ने लड़ी सबसे बड़ी कुश्ती संतकबीरनगर/श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि महुली पुलिस की सतर्क निगरानी — शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि महुली पुलिस की सतर्क निगरानी — शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संतकबीरनगर /पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…

error: Content is protected !!