A2Z सभी खबर सभी जिले की
उपायुक्त ने चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों को किया आश्वस्त, जल्द होगा मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बिचौलियों के झांसे में नहीं आने का अनुरोध
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज होमगार्ड बहाली में चयनित अभ्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही उनके मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि प्रक्रिया शुरू करने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है। जैसे ही वहां से आदेश प्राप्त होगा और तिथि निश्चित होगी, सभी को सूचित कर, मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आरंभ होगी।
उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को जिला प्रशासन द्वारा स्टेट को लिखा गया पत्र की प्रतिलिपि दी। प्रतिमंडलमंडल के सभी सदस्यों ने उसे पढ़ा और पूरी तरह से आश्वस्त हुए।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन ने बिल्कुल पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर होमगार्ड बहाली की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई है। आगे की प्रक्रिया भी उसी तरह से संपन्न कराई जाएगी।
उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को किसी भी बिचौलिए के झांसे में नहीं आने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी बिचौलिया किसी भी अभ्यर्थी को राशि लेकर उनका काम कराने का प्रलोभन देता है तो वे सीधे उपायुक्त से संपर्क कर सकते हैं। उपायुक्त ने सभी को किसी भी अफवाह पर भी ध्यान नहीं देनेे का अनुरोध किया।
प्रतिनिधिमंडल में दीपा कुमारी, खुशबू कुमारी, विवेक दुबे व विवेक कुमार मौजूद थे।
उपायुक्त की बातों से आश्वस्त होकर प्रतिनिधिमंडल ने सारी बातें उनके साथ आए अभ्यर्थियों को बताई। सभी ने उपायुक्त की बातों का समर्थन किया और पूरा विश्वास व्यक्त करते हुए समाहरणालय से रवाना हुए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन Manish Sharma (reporter) हरिद्वार, 4 सितंबर 2026:-…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकिसान अपडेट - रबी फसल बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू: कृषि विभाग ने रबी सत्र 2026-27 के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsशिक्षा विभाग - स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों व विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग शाहजहांपुर ने जीएसटी राजस्व संग्रह में लंबी छलांग लगाते हुए उत्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
डीकेटीआर के विरोध में 24वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, ग्रामीणों का साफ संदेश—टाइगर रिजर्व का स्थगन ही…
पूरी खबर पढ़ें →