?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

समाज कल्याण निदेशालय द्वारा गठित टीम का दो दिवसीय निरीक्षण दौरा संपन्न

समाज कल्याण निदेशालय द्वारा गठित टीम का दो दिवसीय निरीक्षण दौरा आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान टीम ने धनबाद जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य ईसीसीई गतिविधियों एवं को-लोकेशन के तहत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों का मूल्यांकन करना था।

इस संबंध में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने बताया कि दौरे के क्रम में सर्वप्रथम मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र, बाबूडीह का निरीक्षण किया गया, जहाँ केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, बच्चों के अनुकूल वातावरण एवं ईसीसीई गतिविधियों का अवलोकन किया गया।

इसके पश्चात प्राथमिक विद्यालय, नूतनडीह परिसर में संचालित को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी सेविका एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आंगनवाड़ी केंद्र एवं विद्यालय का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

अंत में इंदिरा आवास कॉलोनी आंगनवाड़ी केंद्र का भ्रमण किया गया। यहाँ नो कॉस्ट-लो कॉस्ट, नवाचारों के माध्यम से ईसीसीई गतिविधियों का प्रभावी संचालन एवं बच्चों को खेल-आधारित शिक्षण पद्धति से सीखाने की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। टीम इन गतिविधियों एवं केंद्र के संचालन से अत्यंत प्रभावित हुई तथा केंद्र के इस उत्कृष्ट संचालन को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान डीएमएफटी टीम के सदस्य भी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!