A2Z सभी खबर सभी जिले की
एनर्जी ड्रिंक के नाम पर भ्रामक प्रचार पर शिकंजा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन (नटवर लाल जांगिड़) आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ.टी शुभमंगला राजस्थान के निर्देशन में डीडवाना जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खंडेलवाल एजेंसी छोटी खाटू में स्थित गोदाम पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम द्वारा केफिनेटेड बेवरेज स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक का नमूना एफएसएसआई एक्ट के तहत लिया एवं 15780 बोतले/कैन को सीज़ किया गया है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (FSSAI) के अनुसार कैफीनेटेड बेवरेजेस पर स्टीमूलेट्स माइंड, एनरर्जाइज बॉडीज, एनर्जी ड्रिंक, स्पोर्ट्स ड्रिंक इत्यादि का लेबल पर उल्लेख करना भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आता है।
गौरतलब है कि एफएसएसएआई द्वारा नामी बेवरेज ब्रांडों को इस संबंध में नोटिस दिया जाकर जवाब मांगा गया है। यह एनर्जी ड्रिंक जिसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है गर्भवती महिला, लेक्टेटिंग मदर तथा बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियम अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।उपरोक्त कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल एवं राजू राम सहायक कर्मचारी द्वारा की गई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

NHRC सदस्य विजया सायाणी पहुंचीं एकतानगर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और नर्मदा डैम का किया दौरा गुजरात दौरे पर…
पूरी खबर पढ़ें →
हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन Manish Sharma (reporter) हरिद्वार, 4 सितंबर 2026:-…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकिसान अपडेट - रबी फसल बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू: कृषि विभाग ने रबी सत्र 2026-27 के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsशिक्षा विभाग - स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों व विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग शाहजहांपुर ने जीएसटी राजस्व संग्रह में लंबी छलांग लगाते हुए उत्तर…
पूरी खबर पढ़ें →