
गांव रेटा में आम रास्ते ने लिया नाले का रूप
कठूमर उपखंड के गांव रेटा में नोहवार मोहल्ला राधा कृष्ण मंदिर के पास गांव की दक्षिण की और जाने वाला रास्ता जो कई साल पूर्व सीसी खरंजा डाला गया था लेकिन पूर्वोक्त स्थान पर विवादित कारणों से नीचा रह जाने के कारण एवम पानी का सही निकास ना होने की वजह से हर वक्त जल भराव की हालत रहती हैं जिसके चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को एवम मंदिर जाने वाली महिलाओं एवम खेत खलिहान को जाने वाले किसानों को दिन रात इसमें रास्ते में नाले की तरह गंदे पानी में होकर निकालना पड़ता है स्थानीय लोगों के साथ समाज सेवी रणजीत सिंह रेटा के बताया की इस विषय पर कई बार कठूमर विधायक रमेश खिंची से कई बार गांव के गणमान्य नागरिकों ने चर्चा करते हुए समस्या का निस्तारण की मांग की और स्थानीय विधायक ने इसके निस्तारण आश्वासन भी दिया परंतु आज तक भी जल भराव की समस्या यथावत बनी हुई है ग्रामीणों का कहना है की ग्राम पंचायत सरपंच गयालाल से भी इस मामले की शिकायत की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया आप को बता दें बरसात के मौसम जो तो ये रास्ता बहुत ही संकटमय हो जाता है आस पास के घरों में जहरीले सांप आदि का खतरा भी बना रहता है और खासकर
स्कूली बच्चों और महिलाओं को आवागमन में रोजाना निकलते वक्त गिर जाने से गंभीर चोट लगने आदि का संकट बना रहता है
कठूमर से बलदेव चौधरी की रिपोर्ट





