जांगिड़ समाज ने राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किया सम्मान


डीडवाना कुचामन/परबतसर जांगिड़ समाज द्वारा राजकीय सेवा में कार्यरत समाज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उन प्रतिभाशाली अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान करना था, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से सरकारी सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज का नाम गौरवान्वित किया है।
सम्मानित होने वालों में रामकिशोर जांगिड़ (तहसीलदार, परबतसर), अमित जांगिड़ (अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग), तनसुख जांगिड़ (कांस्टेबल, पुलिस थाना परबतसर) तथा रीना जांगिड़ (ग्राम सेवक, ग्राम गुढ़ा) चतुर्भुज जी जांगिड़ भामाशाह शामिल रहे।
समारोह में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का माल्यार्पण, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली अधिकारी एवं कर्मचारी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से समाज के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में समाज में शिक्षा, संगठन एवं सामाजिक एकता को मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने युवाओं से शिक्षा के प्रति समर्पित रहने, उच्च लक्ष्य निर्धारित करने तथा सरकारी सेवाओं में अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
अंत में सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जांगिड़ समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के विकास, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए सदैव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम का समापन समाज की उन्नति एवं आपसी भाईचारे की कामना के साथ हुआ।
कार्यक्रम में स्वागतकर्ता के रूप में लादूराम जांगिड़ (अध्यक्ष, जांगिड़ छात्रावास निर्माण समिति), मोतीलाल जांगिड़ (मंदिर अध्यक्ष), फूलचंद जांगिड़ (तहसील अध्यक्ष) तथा कैलाशचंद जांगिड़ (अध्यक्ष, जांगिड़ छात्रावास) ने अतिथियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के युवा शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित होकर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।
इस दौरान मदनलाल जांगिड़, बद्रीलाल जांगिड़, अर्जुनलाल जांगिड़, पन्नालाल जांगिड़, लक्ष्मणराम जांगिड़, मिश्रीलाल जांगिड़, जगन्नाथराम जांगिड़, पूसाराम जांगिड़, नरसीराम जांगिड़, जगदीश जांगिड़, पारस जांगिड़ एवं गोविंदराम जांगिड़, शंकरलाल जांगिड़, पुखराज जांगिड़, भंवरलाल जांगिड़, बनवारी जांगिड़ सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह का समापन समाज की एकता, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ किया गया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







