
डीडवाना कुचामन -मकराना में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) का कार्यभार ग्रहण करने वाले रामनिवास जांगिड़ का बुधवार दोपहर बाद स्वागत सम्मान किया गया। यह आयोजन जांगिड़ समाज मकराना की ओर से किया गया। समाज के सदस्यों ने रामनिवास जांगिड़ को माला साफा पहनाकर माल्यार्पण कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। समाज के लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विश्वकर्मा मंदिर के अध्यक्ष किस्तूर चंद सिदड ने कहा कि रामनिवास जांगिड़ अपने अनुभव कार्यकुशलता ओर समर्पण के बल पर शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जांगिड़ शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेंगे। इस सम्मान समारोह में किस्तूर चंद सिदड अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा मंदिर विकास समिति मकराना, रामेश्वर लाल कंवलेचा पूर्व मंदिर अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा मंदिर विकास समिति, समाज सेवी उमाशंकर बोदलिया, कैलाशचंद जाला, नोरतमल कंवलेचा जांगिड़ बोरावड़ भवन अध्यक्ष, दानाराम जायलवाल, मुकेश जांगिड़ सबलपुर, मीडिया प्रभारी नटवर लाल धामू सुरेशजांगिड़ दान की ढाणी, जयप्रकाश, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, प्रदीप कंवलेचा, पूनम चंद बोदलिया,जीतू जी बरवाला, रामावतार बंजारा, मुरारी लाल जांगिड़, मनोज जी जांगिड़ सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।







