A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकासस्थानीय समाचार

महिला सुरक्षा से संबंधित मुद्दों को लेकर विभिन्न हितधारकों के साथ बैठक आयोजित

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा किये जा रहे उपायों पर हुई चर्चा

 

IMG 20260722 WA0047 IMG 20260722 WA0045 1

डीडवाना-कुचामन, जिले में  राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा से संबंधित गंभीर मुद्दों तथा राजस्थान पुलिस द्वारा सुरक्षा हेतु उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों की समीक्षा के लिए विभिन्न हितधारकों (स्टेक होल्डर्स) की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर अवधेश मीना के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में महिलाओं के लिए एक भयमुक्त, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण तैयार करना है।

बैठक में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजीविका, गैर सरकारी संगठन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी विभागों ने मिलकर महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए अपनी अंतर्विभागीय भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने जिले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस द्वारा किये जा रहे उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए जिले में विशेष ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ द्वारा गश्त की जाती हैं । जमीनी स्तर पर कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक थाने से जुड़ी ‘सुरक्षा सखियों’ और महिला बीट अधिकारियों के नेटवर्क को मजबूत बनाया जा रहा है ताकि महिलाओं की समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके।

उन्होंने बैठक के दौरान राजस्थान पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन और सुरक्षा उपकरणों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया और बताया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए 1090 महिला गरिमा हेल्पलाइन (24×7 तत्काल सहायता एवं मार्गदर्शन हेतु), 112: पुलिस आपातकालीन सेवा,181: महिला हेल्पलाइन,1930: साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन तथा राजकॉप सिटीजन ऐप जैसे डिजीटल व तकनीकी उपायों के बारे में विभिन्न हितधारकों को अवगत करवाया।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार ने बताया कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, साइबर अपराध या घरेलू हिंसा की स्थिति में बिना किसी झिझक के पुलिस से संपर्क करें। राजस्थान पुलिस एवं प्रशासन हर परिस्थिति में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ सदैव तत्पर है।

इस दौरान बैठक में विभिन्न उपखंड अधिकारी सहित जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, परिवहन अधिकारी सुप्रिया विश्नोई, महिला बाल विकास विभाग के उपनिदेशक गौरव चौधरी एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!