Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण और आमजन को राहत देना सर्वोच्च प्राथमिकता: जिला कलक्टर

22 Jul 2026, 11:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260722 WA0064

IMG 20260722 WA0060 IMG 20260722 WA0064

डीडवाना-कुचामन जिले में जिला कलक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में बुधवार कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के राजस्व अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने बैठक में राजस्व मामलों के निस्तारण, भूमि रूपांतरण, अतिक्रमण हटाने और आमजन से जुड़े विभिन्न राजस्व मामलों की प्रगति की विस्तृत और बिंदुवार समीक्षा की।

उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को को निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालयों में लंबे समय से लंबित पड़े मामलों (विशेषकर धारा 251, 136 और नामांतरण अपील) का कानून सम्मत एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाएं एवं पांच साल से अधिक के प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिला कलक्टर ने बैठक में राजकीय, गोचर, ओरण,चरागाह, तालाब व नदी की भूमियों और रास्तों पर अवैध अतिक्रमण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया कि अतिक्रमण की शिकायतों पर तुरंत मौका मुआयना कर उन्हें हटाया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने उपखंड एवं तहसीलवार नामांतरण, सीमाज्ञान, एलआर एक्ट, विभाजन प्रस्ताव, भरण पोषण के प्रकरणों एवं राजस्व न्यायालयों के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिला कलक्टर ने बजट घोषणा 2026-27 से संबंधित लंबित भूमि आवंटन के प्रकरणों के प्रस्ताव शीघ्र भेजने एवं आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज राजस्व विभाग के परिवादों की उपखंडवार समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध रूप से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविर एवं फॉलोअप शिविरों की प्रगति की समीक्षा कर राजस्व कार्यों की प्रगति बढ़ाने और आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार ने सभी उपखंड अधिकारियों को हरियालो राजस्थान अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप पौधरोपण करने, मातृ भूमि से कर्म भूमि अभियान के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में जल अर्पण दिवस की गतिविधियों का आयोजन कर कार्यों को ग्राम पंचायत को सुपुर्द करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अपने- अपने उपखंड में चल रहे विभिन्न कार्यों व योजनाओं की प्रगति की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में जिले के सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चीचली थाना अंतर्गत बाजार के दिन ओवर लोड सवारी बैठाई जा रही है।
Narsimhapur06 Sep

चीचली थाना अंतर्गत बाजार के दिन ओवर लोड सवारी बैठाई जा रही है।

नरसिंहपुर जिले के तहसील गाडरवारा के अंतर्गत चीचली थाना अंतर्गतबाजार के दिन ओवरलोड गाड़ियां चलाई जा रही है…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोरी की मौत, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली पहुंचे लोग।
Haridwar06 Sep

सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोरी की मौत, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली पहुंचे लोग।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में 30 अगस्त को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई…

पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश
Mirzapur06 Sep

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!