Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बहराइच से शुरू हुआ ‘श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन’ का सेवा अभियान, उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों तक विस्तार का लक्ष्य।

22 Jul 2026, 11:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260720 WA0083 1

बहराइच। समाज सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से कार्यरत श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन ने अपने सेवा अभियान को प्रदेशव्यापी बनाने की घोषणा की है। संगठन का दावा है कि इसकी शुरुआत बहराइच से हुई और अब उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों तक संगठन का विस्तार किया जा रहा है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन मिश्रा ने बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, जन-सुनवाई, जरूरतमंद बच्चों के विद्यालयों में प्रवेश, सामाजिक सहायता तथा राष्ट्र सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय है। उनका कहना है कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना तथा सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा गो सेवा अभियान भी संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से गोवंश के संरक्षण, सुरक्षा और सेवा के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संगठन का मानना है कि गो सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण आधार है।

श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन का सेवा अभियान, 75 जिलों तक विस्तार का दावा।
श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन का सेवा अभियान, 75 जिलों तक विस्तार का दावा

संगठन ने जनता सुनवाई अभियान शुरू करने का भी दावा किया है। इसके माध्यम से आम नागरिक अपनी सामाजिक एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन से संपर्क कर सकते हैं। संगठन का कहना है कि पात्र लोगों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

संगठन के अनुसार उसके संकल्प पत्र में सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार, निर्धन परिवारों की सहायता, सामूहिक विवाह महाअभियान, सामाजिक समरसता तथा प्रदेशभर में संगठनात्मक नेटवर्क को मजबूत करने जैसे लक्ष्य शामिल हैं। संस्था ने समाज सेवा के इच्छुक लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील भी की है।

संपर्क सूत्र:
मोबाइल: 9648436737
ईमेल: shrirjss.info@zohomail.in

रिपोर्टर:-जितेंद्र चौबे    वंदेभारत लाइव टीवी न्यूज 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोरी की मौत, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली पहुंचे लोग।
Haridwar06 Sep

सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोरी की मौत, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली पहुंचे लोग।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में 30 अगस्त को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई…

पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश
Mirzapur06 Sep

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…

रामपुर विधानसभा में छोटे सरकार उर्फ़ नागेश प्रताप सिंह और प्रमोद तिवारी जी की पुत्री आराधना मिश्रा के बीच चुनावी माहौल गर्म हुआ।
Pratapgarh06 Sep

रामपुर विधानसभा में छोटे सरकार उर्फ़ नागेश प्रताप सिंह और प्रमोद तिवारी जी की पुत्री आराधना मिश्रा के बीच चुनावी माहौल गर्म हुआ।

रामपुर खास विधानसभा उत्तर प्रदेश जिला प्रतापगढ़ में प्रमोद तिवारी की पुत्री आराधना मिश्रा उर्फ मोना कांग्रेस नेता…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!