कजली तीज पर्व श्रद्धा ओर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महिलाओं ने कजली तीज (सातुड़ी तीज) पर्व मनाया अखंड सुहाग और सौभाग्यवती की कामना
गाय के गोबर से तलावाडी बनाई
राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व कजली तीज (सातुड़ी तीज) का पर्व सोमवार को ग्राम दिलढाणी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कजरी तीज पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं एवं युवतियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर व्रत रखा।
कजली तीज के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधान एवं सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने गोबर मिट्टी से तलावाड़ी बनाकर नीम की टहनी रोपकर सामूहिक रूप से विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर तीज माता की कथा सुनी तथा चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया।
पर्व के दौरान महिलाओं ने समूह में लोकगीत गाए और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीज का उत्सव मनाया। घर-आंगन में भी विशेष सजावट की गई। कई स्थानों पर महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। इससे एक दिन पहले सिंजारे की रस्म निभाई गई जिसमें कुंवारी कन्याओं के ससुराल से वस्त्र, मिठाई और सोने के आभूषण सहित कई उपहार ससुराल पक्ष के द्वारा मायके में भेजे गये।
कजली तीज राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, आस्था और पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बेगूं। बेगूं नगर पालिका चुनाव 2026 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
रोहट : गाजन गढ़ से 51 युवाओं का पैदल संघ रामदेवरा रवाना। पाली रोहट। रिपोर्टर शंकर लाल फुलवारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : नगर निगम चुनाव में राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिलने को लेकर मुस्लिम घोसी समाज में नाराजगी देखने…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज सुबह फलोदी से…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपूरे सीताराम में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूरे सीताराम। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम…
पूरी खबर पढ़ें →
चोटीला में बिती रात दौ मकानो में लाखों रुपए के सोना चांदी की 1 लाख 85 हजार नगद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।