गाजीपुर: जिलाधिकारी ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गाजीपुर, 31 अगस्त 2026। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा और संरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोदाम में लगे अग्निशमन यंत्रों की वैधता एवं कार्यशीलता, तैनात सुरक्षा गार्ड, निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य सुरक्षा इंतजामों की जांच की।
निरीक्षण में सभी उपकरण और सुरक्षा व्यवस्थाएं सही एवं संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत बनाए रखें और निर्धारित मानकों के अनुसार सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए।
उन्होंने सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी ईवीएम राजन राय, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

छावनी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, पानी का मोटर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार। SHO छावनी राणा देवेंद्र प्रताप…
पूरी खबर पढ़ें →
*मैगलगंज, खीरी*। कस्बा मैगलगंज की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन जारी है।…
पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…
पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। वाल्टरगंज थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त के मामले में नया…
पूरी खबर पढ़ें →
रामपुर खास विधानसभा उत्तर प्रदेश जिला प्रतापगढ़ में प्रमोद तिवारी की पुत्री आराधना मिश्रा उर्फ मोना कांग्रेस नेता…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।