Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर बैठक, संगठन मजबूती पर मंथन

02 Sep 2026, 04:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर बैठक, संगठन मजबूती पर मंथन - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने पर दिया जोर, पदाधिकारियों ने लिया सक्रियता का संकल्प
विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_भारतीय जनता पार्टी जिला सोनभद्र के निर्देश पर मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर बुधवार को विंढमगंज में मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कोन मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल का मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाए रखने तथा संगठन के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। इसके लिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए पार्टी की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, सुजीत तिवारी, उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार गुप्ता, मंडल महामंत्री बृजेश कुमार, हर्ष कुमार मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, पंकज गोस्वामी, सुभाष कुमार शर्मा, देव कुमार गुप्ता, बनवारी प्रसाद यादव, राम नारायण शर्मा, शक्तिकेंद्र संयोजक सुनील कुमार जायसवाल, राकेश केसरी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, शक्तिकेंद्र संयोजक नंदकिशोर प्रसाद, रेखा देवी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दहेज प्रताड़ना मामले में फरार कमल हसन व नसीमा बीबी के घर चस्पा हुआ इश्तेहार
Sonbhadra03 Sep

दहेज प्रताड़ना मामले में फरार कमल हसन व नसीमा बीबी के घर चस्पा हुआ इश्तेहार

डेढ़ वर्ष से फरार आरोपियों की तलाश में नगर उंटारी महिला थाना पुलिस ने विंढमगंज पुलिस के सहयोग…

पूरी खबर पढ़ें →
कुशीनगर में मिले चार शव ठूठीबारी सीमा पर नेपाल पुलिस को सौंपे गए, अब तक 13 शव सुपुर्द
Mahrajganj03 Sep

कुशीनगर में मिले चार शव ठूठीबारी सीमा पर नेपाल पुलिस को सौंपे गए, अब तक 13 शव सुपुर्द

नेपाल बाढ़ त्रासदी: कुशीनगर में मिले चार शव ठूठीबारी सीमा पर नेपाल पुलिस को सौंपे गए, अब तक…

पूरी खबर पढ़ें →
युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को लाइसेंसी शस्त्र से मारी गोली, हालत गंभीर
Hardoi03 Sep

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को लाइसेंसी शस्त्र से मारी गोली, हालत गंभीर

शाहाबाद (हरदोई)। थाना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर में गुरुवार को घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी…

पूरी खबर पढ़ें →
कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान युवक को पकड़ा, अवैध चाकू बरामद
Shamli03 Sep

कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान युवक को पकड़ा, अवैध चाकू बरामद

संवाददाता मोहित कुमार कांधला। शामली के पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!