Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ: ग्राम राजस्व चौपाल में उपजिला​धिकारी ने सुनी ग्रामीणों समस्याएं

03 Sep 2026, 09:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260903 151025708 HDR 2
ग्राम राजस्व चौपाल में उपजिला​धिकारी ​​स्निग्धा चतुर्वेदी को समस्याएं बताते ग्रामीण।

तहसील कांठ क्षेत्र के गांव गढ़ी में बृहस्पतिवार को राजस्व प्रशासन द्वारा आयोजित की गई ग्राम राजस्व चौपाल में उपजिला​धिकारी कांठ ​स्निग्धा चतुर्वेदी ने ग्रामीणों की समस्याओं और ​शिकायतों को सुनते हुए अ​धिकारियों को निस्तारण के निर्देश ​दिए। उन्होंने अपनी मौजूदगी में दर्ज 25 में से करीब 15 ​शिकायतों का मौके पर निस्तारण भी कराया।

IMG 20260903 153147787 2
कांठ के गांव गढ़ी के पंचायत भवन का निरीक्षण करतीं उपजिला​धिकारी।

उपजिला​धिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चौपाल के दौरान ग्रामीणों की आवास से संबं​धित, राजस्व, बिजली, पेंशन आदि संबं​धित समस्याएं और ​शिकायतें दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम राजस्व चौपाल के क्रम में बृहस्पतिवार को यह पहली चौपाल थी। आगे भी रोस्टर के अनुसार गांवों में ग्राम राजस्व चौपालें लगाई जाएंगी और ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। मंशा है कि गांव की समस्या गांव में ही निस्तारित की जाए। चौपाल के बाद उपजिला​धिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी ने ग्राम पंचायत गढ़ी के पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया।

IMG 20260903 153054323 HDR 2
पंचायत भवन की लाइब्रेरी में पुस्तकें देखतीं उपजिला​धिकारी।

इस अवसर पर चौपाल के दौरान नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सक्सेना, पूर्ति निरिक्षक हितेश कुमार, अवर ​अ​भियंता बिजली निगम, ग्राम पंचायत सचिव दिगम्बर सिंह राठी, राजस्व निरीक्षक केदार सिंह, सीएचओ नीतू पाल, लेखपाल गजेंद्र सिंह कश्यप, लेखपाल अली हुसैन, तकनीकी सहायक अमित कौशिक, सुपरवाइजर आंगनवाड़ी निगार अंजुम, ग्राम प्रधान पति फईम अहमद उर्फ लालू, पंचायत सहायिका सोफिया चौधरी आदि भी उप​स्थित रहे।

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश
Mirzapur06 Sep

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…

पूरी खबर पढ़ें →

एसओ सूर्य प्रकाश सिंह की मौ*त का राज खुला? हनीट्रैप में फंसाने का आरोप, 3 पर केस!
Basti06 Sep

एसओ सूर्य प्रकाश सिंह की मौ*त का राज खुला? हनीट्रैप में फंसाने का आरोप, 3 पर केस!

बस्ती। वाल्टरगंज थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त के मामले में नया…

पूरी खबर पढ़ें →
रामपुर विधानसभा में छोटे सरकार उर्फ़ नागेश प्रताप सिंह और प्रमोद तिवारी जी की पुत्री आराधना मिश्रा के बीच चुनावी माहौल गर्म हुआ।
Pratapgarh06 Sep

रामपुर विधानसभा में छोटे सरकार उर्फ़ नागेश प्रताप सिंह और प्रमोद तिवारी जी की पुत्री आराधना मिश्रा के बीच चुनावी माहौल गर्म हुआ।

रामपुर खास विधानसभा उत्तर प्रदेश जिला प्रतापगढ़ में प्रमोद तिवारी की पुत्री आराधना मिश्रा उर्फ मोना कांग्रेस नेता…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!