मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 : मनावर में जिला स्तरीय शिविर आयोजित 272 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित बैंक ऑफ इंडिया ने

धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर (डोंचा) परिसर में आज जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 272 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया। पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।शिविर में बैंक ऑफ इंडिया शाखा मनावर द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत श्री यशवंत डावर को 2 लाख रुपये का बीमा क्लेम प्रदान किया गया। वहीं पूजा स्वयं सहायता समूह, सोंडुल को 6 लाख रुपये तथा ग्रामीण स्वयं सहायता समूह, गोलपुरा को 10 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। इस प्रकार दोनों स्वयं सहायता समूहों को कुल 16 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया।
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता की अनूठी पहल
केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शिविर में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के लिए मनावर की पहल के अंतर्गत स्थानीय मुद्दों पर महिलाओं द्वारा रचित एवं प्रस्तुत दो गीतों का शुभारंभ किया । गीतों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। इस पहल में जनपद पंचायत मनावर, एसआरएलएम मनावर, जस्टिस अड्डा एवं टीआरआई संस्था से जुड़े प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। शिविर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एवं टीआरआई (एनजीओ) के अंतर्गत गठित महिला समूहों द्वारा सशक्तिकरण गीत की प्रस्तुति को देखा। महिला समूहों की इस पहल ने शिविर में उपस्थित नागरिकों को सामाजिक जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
जिला स्तरीय शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, नगर पालिका, कृषि, उद्यानिकी, आयुष, बैंक ऑफ इंडिया, रोजगार कार्यालय, आईटीआई, विद्युत विभाग, जनपद पंचायत सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉल के माध्यम से आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।
शिविर में जिला पंचायत धार अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेड़ा, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश वर्मा, तहसीलदार मनावर श्री विजय तलवारे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनावर श्री रोहित पचौरी सहित जिला एवं विकासखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा पूर्व सांसद श्री छत्तर सिंह दरबार, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अजय पाटीदार, श्री गणेश जर्मन, जिला पंचायत सदस्य श्री कपिल सोलंकी, जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक भी शिविर में उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में अनुविभागीय अधिकारी मनावर श्री प्रमोद गुर्जर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






