दहेज प्रताड़ना मामले में फरार कमल हसन व नसीमा बीबी के घर चस्पा हुआ इश्तेहार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डेढ़ वर्ष से फरार आरोपियों की तलाश में नगर उंटारी महिला थाना पुलिस ने विंढमगंज पुलिस के सहयोग से की कार्रवाई
विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_ दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की। नगर उंटारी महिला थाना कांड संख्या 05/2025, दिनांक 12 मार्च 2025 से संबंधित मामले में आरोपी कमल हसन और नसीमा बीबी के खिलाफ न्यायालय नगर उंटारी, गढ़वा द्वारा इश्तेहार जारी किया गया है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गिरफ्तारी के भय से करीब डेढ़ वर्षों से फरार चल रहे हैं। गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को नगर उंटारी महिला थाना पुलिस ने विंढमगंज थाना सोनभद्र के सहयोग से महुली गांव स्थित आरोपियों के घर पहुंचकर डुगडुगी बजवाई और न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार को उनके घर पर चस्पा किया।
इस दौरान पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी संबंधित मामले में फरार चल रहे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
साथ ही आरोपियों को शीघ्र न्यायालय नगर उंटारी अथवा महिला थाना नगर उंटारी में आत्मसमर्पण करने की हिदायत दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक रुक्मनी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक गीता कुमारी ,आरक्षी रेखा कुमारी सहित विंढमगंज थाना के हेड कांस्टेबल ऐनुल हुदा मौजूद रहे।
न्यायालय के आदेश पर हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नरसिंहपुर जिले के तहसील गाडरवारा के अंतर्गत चीचली थाना अंतर्गतबाजार के दिन ओवरलोड गाड़ियां चलाई जा रही है…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में 30 अगस्त को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई…
पूरी खबर पढ़ें →
छावनी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, पानी का मोटर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार। SHO छावनी राणा देवेंद्र प्रताप…
पूरी खबर पढ़ें →
*मैगलगंज, खीरी*। कस्बा मैगलगंज की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन जारी है।…
पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…
पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।