Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

03 Sep 2026, 07:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

इलाज के दौरान 36 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप; जमकर हुआ हंगामा
पुलिस ने बड़ी मशक्त से परिजनो को कार्यवाई करने के आश्वासन पर शान्त कराया
नौतनवा/ महराजगंज
महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र / कस्बे के मधुबन नगर निवासी 36 वर्षीय एक युवक की बुधवार देर रात एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह मामला शांत कराया।
परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को ओमप्रकाश की तबीयत खराब होने पर पहले उसका इलाज एक निजी क्लीनिक में कराया जा रहा था। हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सक ने उसे बड़े अस्पताल में दिखाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन शाम के समय उसे नौतनवा कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि युवक को खांसी और सांस लेने में परेशानी थी। अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया।
आरोप है कि कुछ घंटे बाद अस्पताल के डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर बताते हुए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बात कही। इसके बाद परिजन उसे बड़े अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस और अन्य वाहन की व्यवस्था करने लगे। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस पहुंचने के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजन अस्पताल पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने इसका विरोध करते हुए शव ले जाने से रोक दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शांत हुए।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल पर लगाए गए लापरवाही के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
मामले में अस्पताल के दस्तावेजों में दर्ज चिकित्सक और इलाज करने वाले बताए जा रहे डॉक्टर को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के कागजात में डॉ. अमित चौधरी का नाम चिकित्सक के तौर पर दर्ज बताया जा रहा है, जबकि परिजनों की ओर से इलाज डॉ. उमाकांत त्रिपाठी द्वारा किए जाने की बात कही जा रही है।

सबसे अहम सवाल यह है कि यदि डॉ. अमित चौधरी सरकारी सेवा में लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक के पद पर तैनात हैं, तो निजी अस्पताल से उनकी कथित भूमिका क्या है? क्या निजी अस्पताल के संचालन अथवा उसमें चिकित्सकीय भूमिका निभाने की उन्हें अनुमति है? इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पैथोलॉजी सेंटर और अस्पताल – संचालन भी जांच के घेरे में
मामले में अस्पताल के संचालन, चिकित्सकों की तैनाती, पैथोलॉजी सेंटर की व्यवस्था और मरीज के इलाज से जुड़े दस्तावेजों की जांच की मांग उठ रही है।
सरकारी अस्पताल लोटन के डाँक्टर अमित चौधरी का नाम पिछले करीब 7 – 8 माह पहले सुर्खियो में आया था, जब कोल्हुई थाना क्षेत्र के कैसोली / जिगिनिहा स्थित श्रेयांश हास्पिटल खुला था, जहाँ एक मरीज की मौत हो गई थी, काफी हंगामा खड़ा हुआ था, जिसके बाद अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी डाक्टर रातो-रात उक्त अस्पताल का बोरिया – बिस्तर, बेड आदि समेट कर फरार हो गये थे ।
सूत्रो के अनुसार यह वही निजी अस्पताल अनन्या हास्पिटल के नाम से नौतनवा में स्थापित किया गया है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग या अन्य सक्षम अधिकारियों द्वारा कोई कानूनी अथवा विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है या नहीं, उनका बयान आना बाकी है ।
फिलहाल नौतनवा पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*भगवान बलराम जयंती पर प्राकृतिक खेती को लेकर कृषक संगोष्ठी एवं वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित* *कृषकों को कम लागत में अधिक उत्पादन एवं लाभ के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने की दी जानका
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

*भगवान बलराम जयंती पर प्राकृतिक खेती को लेकर कृषक संगोष्ठी एवं वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित* *कृषकों को कम लागत में अधिक उत्पादन एवं लाभ के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने की दी जानका

धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026।* भगवान बलराम जयंती के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, मनावर में…

पूरी खबर पढ़ें →
PM कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, धार के 32 विद्यार्थियों को IIT दिल्ली के सहयोग से AI और FinTech प्रशिक्षण का अवसर* * प्रवेश परीक्षा अब 8 सितंबर को, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर*
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

PM कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, धार के 32 विद्यार्थियों को IIT दिल्ली के सहयोग से AI और FinTech प्रशिक्षण का अवसर* * प्रवेश परीक्षा अब 8 सितंबर को, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर*

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026।* उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, महाराजा…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना द्वारा त्रि स्तरीय पंचायतों / नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) अन्तर्गत जारी निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक ली
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 : मनावर में जिला स्तरीय शिविर आयोजित 272 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित बैंक ऑफ इंडिया ने
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 : मनावर में जिला स्तरीय शिविर आयोजित 272 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित बैंक ऑफ इंडिया ने

धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर (डोंचा) परिसर…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत मनावर में युवा संगम एवं उद्यम संवाद का आयोजन 50 युवाओं ने कराया पंजीयन, 17 युवाओं
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत मनावर में युवा संगम एवं उद्यम संवाद का आयोजन 50 युवाओं ने कराया पंजीयन, 17 युवाओं

धार(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर में जिला…

error: Content is protected !!