Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

छतरपुर पुलिस महकमे में फेरबदल, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बदले कई थाना प्रभारी

01 Sep 2026, 06:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
छतरपुर पुलिस महकमे में फेरबदल, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बदले कई थाना प्रभारी - सागर, मध्य प्रदेश

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक उदयवीर सिंह तोमर को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी चंदला, निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला को थाना प्रभारी चंदला से थाना प्रभारी भगवां तथा निरीक्षक माधव शर्मा को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी राजनगर की कमान सौंपी गई है। क्रम में उप निरीक्षकों के भी दायित्व बदले गए हैं, जिसके तहत सुमित सुमन को चौकी प्रभारी चन्द्रनगर (थाना बमीठा) से थाना प्रभारी प्रकाश बम्हौरी, राजेन्द्र जाटव को थाना प्रभारी हिनौता से थाना प्रभारी गोयरा, राहुल तिवारी को थाना प्रभारी सरवई से थाना प्रभारी हिनौता, संजय पाण्डेय को थाना प्रभारी बंशिया से चौकी प्रभारी चन्द्रनगर (थाना बमीठा) और कुलदीप सिंह जादौन को थाना कोतवाली से थाना प्रभारी बंशिया बनाया गया है।

​इसके अतिरिक्त उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय को थाना प्रभारी बमनौरा से थाना प्रभारी सरवई, अतुल झा को थाना प्रभारी राजनगर से थाना कोतवाली एवं महेश पाण्डेय को थाना बक्स्वाहा से थाना प्रभारी शाहगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदभार को ग्रहण कर कार्यप्रणाली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित आज दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बड़ा हादसा हो गया। मकान/ढांचा गिरने से मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई।
Mirzapur07 Sep

मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित आज दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बड़ा हादसा हो गया। मकान/ढांचा गिरने से मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई।

खबर मिर्जापुर से ब्यूरो इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट बहुत दुःखत घटना मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: सिंगरौलिया हवाई पट्टी पर OLS सर्वेक्षण दल से मिले सांसद डॉ. राजेश मिश्रा उड़ान सेवा को लेकर सकारात्मक संकेत।
Singrauli07 Sep

सिंगरौली: सिंगरौलिया हवाई पट्टी पर OLS सर्वेक्षण दल से मिले सांसद डॉ. राजेश मिश्रा उड़ान सेवा को लेकर सकारात्मक संकेत।

सिंगरौली: सिंगरौलिया हवाई पट्टी पर OLS सर्वेक्षण दल से मिले सांसद डॉ. राजेश मिश्रा उड़ान सेवा को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Neemuch07 Sep

नीमच पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल* *― एसपी राजेश व्यास ने बदले कई थाना प्रभारी, बघाना, सिंगोली और मनासा में नई कमान*

नीमच। कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से नीमच पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने जिले में पुलिस अधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
जावद में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 14 सिलेंडर जब्त
Neemuch07 Sep

जावद में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 14 सिलेंडर जब्त

नीमच, । कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब विद्युत विहार द्वारा 20 विद्यालयों के प्राचार्यों शिक्षकों का किया गया सम्मान।
Singrauli07 Sep

सिंगरौली: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब विद्युत विहार द्वारा 20 विद्यालयों के प्राचार्यों शिक्षकों का किया गया सम्मान।

सिंगरौली: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब विद्युत विहार द्वारा 20 विद्यालयों के प्राचार्यों शिक्षकों का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के गोपालपुर में दहेज के लिए विवाहिता की छत से धक्का देकर हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष के चार पर एफआईआर दर्ज
Moradabad07 Sep

कांठ के गोपालपुर में दहेज के लिए विवाहिता की छत से धक्का देकर हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष के चार पर एफआईआर दर्ज

कांठ। थाना कांठ क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!