जिला न्यायालय में किया गया मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया, जिसमें लगभग 350 न्यायालयीन स्टॉफ व अधिवक्ता हुए लाभान्वित हुए
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*धार (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड)1 सितंबर 2026।* मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमती ममता जैन, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला अभिभाषक संघ धार के सभाकक्ष में न्यायालय के सभी न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अभिभाषकगण एवं उनके परिवार हेतु एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर (Mega Health Camp) का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य न्यायालय परिसर में कार्यरत सभी न्यायिक अधिकारियों और न्यायालयीन कर्मचारियों व उनके परिजनों तथा अभिभाषकगण को बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम का शुभांरभ द्वीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री हितेष ठाकुर, विशेष न्यायाधीश श्रीमती मेरी माग्ररेट फ्रांसिस डेविड, सहित जिला मुख्यालय में पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री प्रदीप सोनी, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव श्री संतोष जाट, जिला चिकित्सालय धार से डॉ. मनीष मोदी, डॉ. प्रतिक पटेल, डॉ. सागर गुप्ता, डॉ. हर्ष नारगा, डॉ. मोहित जाधव, डॉ. डिम्पी सिलावट, डॉ. शैफाली हाडिया, डॉ. अदिती बिटोरिया, डॉ. अदिती रावत, डॉ. वैशाली, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. अंकित चौरसिया एवं उनकी टीम जिला न्यायालय के अधिकारी कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहें।
उक्त मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में उपस्थित चिकित्सा विशेषज्ञों ने मेडिसिन विशेषज्ञ, स्त्री रोग, अस्थि रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, चर्म रोग एवं सामान्य चिकित्सा से संबंधित लगभग 350 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किए। आयोजन के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायाधीश / सचिव श्री प्रदीप सोनी के द्वारा स्वास्थ्य विभाग की डॉक्टर टीम एवं पैरामेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गढ़पहरा धाम, ग्राम पंचायत कुड़ारी में 17 लाख…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में 30 अगस्त को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई…
पूरी खबर पढ़ें →
छावनी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, पानी का मोटर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार। SHO छावनी राणा देवेंद्र प्रताप…
पूरी खबर पढ़ें →
*मैगलगंज, खीरी*। कस्बा मैगलगंज की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन जारी है।…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बंडा ब्लॉक के ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द…
पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।