Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जारी किये दिशा निर्देश

02 Sep 2026, 02:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जारी किये दिशा निर्देश - बिलासपुर, छत्तीसगढ़

बिलासपुर उत्तरी बाईपास के लिए 8 गांवों की 644 खसरों की भूमि के क्रय-विक्रय और विभाजन पर रोक

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जारी किया आदेश

राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के प्रस्तावित 4-लेन बाईपास के एलाइनमेंट क्षेत्र में अंतिम अधिग्रहण तक रहेगा प्रतिबंध

बिलासपुर, 1 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-130 पर प्रस्तावित बिलासपुर-उत्तरी बाईपास के 4-लेन निर्माण के मद्देनजर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए एलाइनमेंट क्षेत्र में आने वाली भूमि के क्रय-विक्रय एवं विभाजन पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध अंतिम भू-अधिग्रहण प्रक्रिया पूर्ण होने तथा आवश्यक अधिसूचना जारी होने तक प्रभावी रहेगा।

कलेक्टर के आदेश के अनुसार बिलासपुर-उत्तरी बाईपास के कि.मी. 0.000 से कि.मी. 20.921 तक प्रस्तावित 4-लेन निर्माण परियोजना के एलाइनमेंट क्षेत्र में आने वाली भूमि के क्रय-विक्रय और विभाजन पर रोक लगाई गई है। इस दायरे में बिलासपुर जिले के सेंदरी, रमतला, बिरकोना, नगोई, बिजोर, मोपका, दोमुहानी और ढेंका सहित 8 ग्रामों की कुल 644 खसरों की भूमि शामिल है। यह कार्रवाई भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा परियोजना क्षेत्र में प्रस्तावित भू-अधिग्रहण को देखते हुए की गई है।
परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना कार्यान्वयन इकाई बिलासपुर द्वारा इन क्षेत्रों में भूमि के अवैध एवं अनधिकृत क्रय-विक्रय की आशंका को देखते हुए प्रतिबंध लगाए जाने का अनुरोध किया गया था।शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 14 अक्टूबर 2024 को जारी निर्देशों के तहत भी भू-अर्जन प्रक्रिया के अधीन भूमि के अंतरण, बटांकन, व्यपवर्तन तथा क्रय-विक्रय को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य भू-अर्जन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रखने के साथ मूल भूमि स्वामियों के हितों की रक्षा करना तथा शासन को होने वाली अनावश्यक आर्थिक क्षति को रोकना है।
आदेश में कहा गया है कि भू-अर्जन की प्रक्रिया के दौरान भूमि के अवैध अंतरण, बटांकन अथवा छोटे-छोटे भूखंडों में विभाजन से अधिग्रहण की लागत में अप्रत्याशित वृद्धि होती है। साथ ही ऐसी गतिविधियों से सार्वजनिक हित की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब की स्थिति निर्मित हो सकती है। प्रस्तावित बिलासपुर-उत्तरी बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-130 पर लगभग 20.921 किलोमीटर लंबा 4-लेन मार्ग होगा। भूमि संबंधी प्रतिबंध परियोजना के लिए आवश्यक भू-अधिग्रहण प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गरिबीला संधी बनवा; शिक्षणाच्या बळावर यशाची शिखरे पादाक्रांत करा!— आप्पासाहेब हंडाळ, पोलीस उपनिरीक्षक, श्रीरामपूर
Ahmednagar05 Sep

गरिबीला संधी बनवा; शिक्षणाच्या बळावर यशाची शिखरे पादाक्रांत करा!— आप्पासाहेब हंडाळ, पोलीस उपनिरीक्षक, श्रीरामपूर

सात्रळ येथील रयत शैक्षणिक संकुलात गुरुकुल प्रकल्पांतर्गत बाह्य तज्ज्ञ मार्गदर्शन सोनगाव : प्रतिकूल परिस्थिती ही यशाच्या मार्गातील भिंत…

पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता विरोध में बहराइच कें पत्रकार हुए एकजुट
Bahraich05 Sep

दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता विरोध में बहराइच कें पत्रकार हुए एकजुट

*✍️जिला रिपोर्टर राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत लाइव न्यूज टीवी चैनल बहराइच* *दिल्ली में महिला पत्रकारों…

पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता के विरोध में बहराइच के पत्रकार हुए एकजुट
Bahraich05 Sep

दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता के विरोध में बहराइच के पत्रकार हुए एकजुट

*दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता के विरोध में बहराइच के पत्रकार एकजुट* *✍️जिला रिपोर्टर राकेश कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट का आरोप जन्नत कॉलोनी निवासी महिला ने चाचा पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Shamli05 Sep

बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट का आरोप जन्नत कॉलोनी निवासी महिला ने चाचा पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता मोहित कुमार कांधला। कस्बे की जन्नत कॉलोनी में बच्चों के विवाद को लेकर एक महिला के साथ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!