A2Z सभी खबर सभी जिले की
नवगठित सहकारी समिति दरियापुर के गठन से किसानों को बहुत लाभहोगें : यशपाल सिंह चौहान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस सिकंदराराऊ।
पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान व राकेश श्रीवास्तव ए. आर. सहकारिता हाथरस ने नवगठित सहकारी समिति दरियापुर का विधिवत हवन पूजन के साथ फीता काटकर उदघाटन किया एवं किसानों को यूरिया व डीएपी वितरित की। नरेन्द्र सिंह जादौन व महेश यादव संघर्षी के अथक प्रयासो से नवगठित सहकारी समिति दरियापुर के उदघाटन समरोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने कहा कि सरकार नई सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है नई सहकारी समितियां किसानों को सशक्त आर्थिक रुप से मजबूत आदि कृषि कार्यों मे अधिक कुशल बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य करेगी। किसानों को सस्ते व समय-समय पर खाद बीज आसानी से उपलब्ध होगें ।
नरेन्द्र सिंह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक अलीगढ, हाथरस ने कहा कि क्षेत्र मे निहालपुर, दरियापुर, एचौला शाहदतपुर व पिपलगवा समितियां पूर्ण रुप से गठित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के कुशल मार्गदर्शन में नई सहकारिता का उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक बनाने के साथ साथ जमीनी स्तर पर सहकार से समृद्धि के विजन को साकार करना है।
समारोह में अवनीश दुबे शाखा प्रबंधक, योगेन्द्र पाल सिंह अध्यक्ष, सत्यपाल सिंह यादव, मुनेश चौहान, हरेन्द्र कुमार सचिव, लटूरी सिंह, नागेन्द्र सिंह चौहान, अजीत कुमार, सुमित कुमार, इन्द्रपाल सिंह, रुम सिंह, विक्रम सिंह, अंकित कुमार, अरविन्द, बन्टू सिंह, बीटू, जोधपाल सिंह, सज्जन पाल सिंह, रजत कुमार अलीगढ, सुनील कुमार, रहीशपाल, गिर्राज यादव, योगेन्द्र पुंढीर, सुभाष चंद्र, करन यादव व योगेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पारदर्शी व्यवस्था, सुरक्षित भविष्य की ओर सशक्त कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…
पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News
गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया नानकार के पास रविवार रात गन्ने के खेत में…
पूरी खबर पढ़ें →