Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। 3 सितंबर 2026 की सुबह 8 बजे केंद्रीय जल आयोग (CWC) के राजघाट गेज स्थल से मिले आंकड़ों के

03 Sep 2026, 01:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। 3 सितंबर 2026 की सुबह 8 बजे केंद्रीय जल आयोग (CWC) के राजघाट गेज स्थल से मिले आंकड़ों के - CHANDAULI, उत्तर प्रदेश

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। 3 सितंबर 2026 की सुबह 8 बजे केंद्रीय जल आयोग (CWC) के राजघाट गेज स्थल से मिले आंकड़ों के अनुसार, गंगा का जलस्तर 70.56 मीटर दर्ज किया गया है, जो चेतावनी बिंदु (70.262 मीटर) को पार कर चुका है।प्रधानमंत्री ने टेलीफोन पर ली विस्तृत जानकारी

काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोनिक वार्ता की। प्रधानमंत्री ने नदी के बढ़ते जलस्तर के साथ-साथ विभिन्न राहत शिविरों में प्रभावित लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाने के निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जाए और उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी अतिरिक्त राहत सामग्री की आवश्यकता हो, वहां तुरंत व्यवस्था कर प्रभावितों तक सहायता पहुंचाई जाए।प्रधानमंत्री ने प्रशासन को बाढ़ और राहत कार्यों पर चौबीसों घंटे सतर्क नजर रखने और प्रभावित नागरिकों को अविलंब सहायता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। प्रशासन और राहत टीमें तटीय इलाकों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बस्ती: पूर्व थानाध्यक्ष आत्महत्या मामला, हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग में महिला समेत तीन गिरफ्तार
Basti06 Sep

बस्ती: पूर्व थानाध्यक्ष आत्महत्या मामला, हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग में महिला समेत तीन गिरफ्तार

बस्ती: वाल्टरगंज के पूर्व थानाध्यक्ष आत्महत्या मामले का पर्दाफाश, हनीट्रैप-ब्लैकमेलिंग में महिला समेत तीन गिरफ्तार हनीट्रैप का जाल:…

पूरी खबर पढ़ें →
चीचली थाना अंतर्गत बाजार के दिन ओवर लोड सवारी बैठाई जा रही है।
Narsimhapur06 Sep

चीचली थाना अंतर्गत बाजार के दिन ओवर लोड सवारी बैठाई जा रही है।

नरसिंहपुर जिले के तहसील गाडरवारा के अंतर्गत चीचली थाना अंतर्गतबाजार के दिन ओवरलोड गाड़ियां चलाई जा रही है…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोरी की मौत, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली पहुंचे लोग।
Haridwar06 Sep

सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोरी की मौत, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली पहुंचे लोग।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में 30 अगस्त को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई…

पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश
Mirzapur06 Sep

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!