Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला बारां में हैड कानिस्टेबल 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, दलाल के माध्यम से ली रिश्वत राशि

04 Sep 2026, 05:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला बारां में हैड कानिस्टेबल 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, दलाल के माध्यम से ली रिश्वत राशि - BARAN, राजस्थान

जयपुर, 03 सितम्बर 2026। ए.सी.बी.

मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई बारां द्वारा आज कार्रवाई करते हुए आरोपी रामनिवास हाल हैड कानिस्टेबल नम्बर 1445, पुलिस थाना कवाई, जिला बारां को परिवादी गिर्राज नागर के विरूद्ध आईन्दा एक्ट की कार्यवाही एवं झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने की एवज में दलाल हंसराज राठी पुत्र रामप्रसाद, निवासी ग्राम कोहनी, थाना कवाई, जिला बारां के माध्यम से 15,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी.

चौकी बारां को एक शिकायत इस आशय की मिली कि थाना कवाई पर पदस्थापित श्री रामनिवास, हैड कानिस्टेबल द्वारा परिवादी के विरूद्ध एक्ट की कार्यवाही एवं झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने की एवज में 70,000 रुपये रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा है। जिस पर रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया गया तो आरोपी रामनिवास, हैड कानिस्टेबल, थाना कवाई द्वारा 15,000 रुपये की रिश्वत मांग करना पाया गया जिस पर श्री ओम प्रकाश मीना, उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरवीजन में ए.सी.बी.

चौकी बारां के श्री कालू राम वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम द्वारा ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी रामनिवास, हैड कानिस्टबल को दलाल हंसराज राठी के माध्यम से 15,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है आरोपी द्वारा रिश्वत राशि परिवादी के गांव के हंसराज राठी, दलाल को दिलवाई गई। जिसे ए.सी.बी.

टीम द्वारा बरामद कर लिया गया एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती एस. परिमला के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।

एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

श्रीरामध्वज शोभायात्रा के साथ हुआ रामलीला मंचन का आयोजन
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

श्रीरामध्वज शोभायात्रा के साथ हुआ रामलीला मंचन का आयोजन

कांधला। कस्बे में श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी रजिस्टर्ड के तत्वावधान में श्री रामलीला मंचन एवं मेला आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन Manish Sharma (reporter) हरिद्वार, 4 सितंबर 2026:-…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

​शिक्षा विभाग – स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी:

​शिक्षा विभाग - स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों व विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन*
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन*

*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

​ जीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग ​शाहजहांपुर

​जीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग ​शाहजहांपुर ने जीएसटी राजस्व संग्रह में लंबी छलांग लगाते हुए उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!