Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

सरकारी अस्पतालों में बढ़ी सर्जरी से जुड़ी सेवाएं, जेपीएन सहित कई अस्पतालों में हो रहे ऑपरेशन l

03 Sep 2026, 07:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सरकारी अस्पतालों में बढ़ी सर्जरी से जुड़ी सेवाएं, जेपीएन सहित कई अस्पतालों में हो रहे ऑपरेशन l - गया, बिहार

सरकारी अस्पतालों में बढ़ी सर्जरी से जुड़ी सेवाएं

जेपीएन सहित कई अस्पतालों में हो रहे आॅपरेशन

गया, 03 सितंबर: जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ओपीडी के अलावा सर्जरी की सेवाओं को बढ़ाने का काम किया गया है। ​सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में विभिन्न तरह की सर्जरी सेवाएं मुहैया करायी गयी है। सर्जरी में प्रसव के लिए सिजेरियन, हार्निया, अपेंडिक्स बंध्याकरण, नसबंदी, हाइड्रोसील के अलावा कई अन्य सर्जरी की व्यवस्था की गयी है। डीपीएम स्वास्थ्य नीलेश कुमार ने बताया कि जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल सहित कई सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सर्जरी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। इसके लिए उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। खिजरसराय सहित शेरघाटी व टिकारी अनुमंडलीय अस्पतालों में सर्जरी की संख्या बढ़ी है। साथ ही हड्डी की सर्जरी संबंधी सेवा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए कई तरह की मशीनें उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। सर्जरी की सुविधा बढ़ाकर मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार सुविधा देना है। बताया कि इस माह की एक तारीख को विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कुल 13 सर्जरी हुई।

सिविल सर्जन डॉ राजाराम प्रसाद ने बताया कि हाल ही में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बिहार जैसे राज्यों ने जिला अस्पतालों में 36 से लेकर 70 प्रकार की अनिवार्य सर्जरी की सुविधा लागू की है, ताकि मरीजों को बेवजह बड़े शहरों में रेफर न होना पड़े। नई व्यवस्था के तहत हाइड्रोसील, हर्निया, अपेंडिक्स, पाइल्स, फिस्टुला, स्तन गांठ और पित्त की थैली से जुड़ी सर्जरी सदर अस्पताल में की जाएगी। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में सिजेरियन ऑपरेशन, गर्भाशय निकालने की सर्जरी, एक्टोपिक प्रेग्नेंसी और परिवार नियोजन संबंधी ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम
Chandauli07 Sep

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम काशी के पौराणिक जलस्रोतों, कुंडों और तालाबों…

पूरी खबर पढ़ें →
फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत
Kanpur Dehat07 Sep

फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत

कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच फोन पर बात करने को लेकर हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नु के नेतृत्व में आयोजित होगी ‘जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा’
Moradabad07 Sep

कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नु के नेतृत्व में आयोजित होगी ‘जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा’

विधानसभा 25-कांठ में पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नु के द्वारा आगामी 28 सितंबर 2026 को शहीद-ए-आजम…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: झोलाछाप ‘बंगाली डॉक्टर’ के गलत इंजेक्शन से 10 दिन के भीतर दूसरी मौत, 17 वर्षीय किशोर की गई जान.
Basti07 Sep

बस्ती: झोलाछाप ‘बंगाली डॉक्टर’ के गलत इंजेक्शन से 10 दिन के भीतर दूसरी मौत, 17 वर्षीय किशोर की गई जान.

बस्ती में मौत के सौदागर: स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती और झोलाछाप 'बंगाली डॉक्टरों' के शिकंजे में उजड़ रही…

पूरी खबर पढ़ें →
‘चीफ’ गेस्ट ‘डीएम’ और ‘सीडीओ’ नहीं, बल्कि एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह और सरोज मिश्र रहे.
Basti07 Sep

‘चीफ’ गेस्ट ‘डीएम’ और ‘सीडीओ’ नहीं, बल्कि एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह और सरोज मिश्र रहे.

बस्ती के कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह से शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!