Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

जमीन धंसने और आग की लपटें उठने की सूचना मिलते ही BCCL की टीम मौके पर पहुंची

03 Sep 2026, 07:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

बीसीसीएल लोदना क्षेत्र 10 के बरारी छह नंबर बस्ती के पास गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज आवाज के साथ अचानक जमीन धंस गई. देखते ही देखते धंसी जमीन से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें उठने लगीं.

घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग किसी बड़े हादसे की आशंका को लेकर चिंतित हैं.

जमीन धंसने की घटना का असर अब लक्ष्मी कॉलोनी जाने वाली सड़क पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर धंसाव का दायरा बढ़ा तो सड़क भी इसकी चपेट में आ सकती है.

ऐसे में इस रास्ते से वाहनों और लोगों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ-साथ हादसे का खतरा भी बढ़ सकता है. लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

साथ ही दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन के नीचे आग और धंसाव की स्थिति को देखते हुए प्रभावित इलाके को तत्काल सुरक्षित किया जाना जरूरी है.

यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो धंसाव का दायरा बढ़ सकता है, जिससे बस्ती के साथ-साथ सड़क से गुजरने वाले लोगों और वाहनों पर भी खतरा मंडरा सकता है. जमीन धंसने और आग की लपटें उठने की सूचना मिलते ही BCCL की टीम मौके पर पहुंची.

अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया. प्रबंधन की ओर से जमीन धंसने और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और BCCL प्रबंधन से प्रभावित क्षेत्र की तत्काल घेराबंदी कराने, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और लगातार निगरानी रखने की मांग की है. वहीं, मामले को लेकर झरिया सीओ मनोज कुमार ने कहा कि मुझे घटना की जानकारी नहीं है.

वहीं, कोलियरी प्रबंधक अनिल महतो से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि घटना हुई होगी. बीसीसीएल की टीम गई होगी.

हम बीसीसीएल के प्रवक्ता नहीं है, इसलिए हम नहीं बता सकते हैं.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जन्माष्टमी
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

जन्माष्टमी

शाहाबाद में जन्माष्टमी पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, मंदिरों पर तैनात रहा पुलिस बल शाहाबाद/हरदोई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

पूरी खबर पढ़ें →
नवविवाहित युवक की बिल्डिंग से गिरकर मौत, गांव में पसरा मातम
Sonbhadra05 Sep

नवविवाहित युवक की बिल्डिंग से गिरकर मौत, गांव में पसरा मातम

विंढमगंज सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_सोनभद्र के दुद्धी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जामपानी निवासी 24 वर्षीय देवकुमार गोंड पुत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

नागपुर- अदासा मंदिर के बीच आपली बस सेवा शूरू

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर महानगरपालिका परिवहन विभाग के द्वारा नागपुर और अदासा मंदिर के बीच आपली…

पूरी खबर पढ़ें →
नागपुर के सावनेर पुलिस थाना क्षेत्र – बोरानाडा फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार कार पलटी
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

नागपुर के सावनेर पुलिस थाना क्षेत्र – बोरानाडा फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार कार पलटी

नागपुर के सावनेर पुलिस थाना अंतर्गत नागपुर - भोपाल पहुंच मार्ग पर बोरूजवाड़ा फ्लाईओवर के नजदीक एक तेज…

पूरी खबर पढ़ें →
ट्रेन में भजन से बॉलीवुड तक पहुंची सुनील की आवाज, किस्मत ने बदली करवट
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

ट्रेन में भजन से बॉलीवुड तक पहुंची सुनील की आवाज, किस्मत ने बदली करवट

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गांव की चौपाल और ट्रेनों में तंबूरा बजाकर…

पूरी खबर पढ़ें →
गांव-गांव लोन, फिर EMI में खेल! 42 हितग्राहियों से ₹9.46 लाख वसूली, एजेंट पर गबन का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

गांव-गांव लोन, फिर EMI में खेल! 42 हितग्राहियों से ₹9.46 लाख वसूली, एजेंट पर गबन का आरोप

इमानुएल भारद्वाज की रिपोर्ट 🖊️🖊️🖊️ 42 हितग्राहियों से वसूले 9.46 लाख रुपये, कंपनी में जमा नहीं किया भारत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!