Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ranchi

कांटा पर फायरिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर के पैर में लगी गोली।।

03 Sep 2026, 07:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांटा पर फायरिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर के पैर में लगी गोली।। - रांची, झारखंड

कांटा पर फायरिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर के पैर में लगी गोली।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

रांची/बालूमाथ। बालूमाथ थाना क्षेत्र के चमातु स्थित मगध कोलियरी के 22 नंबर कांटा पर गुरुवार को चार अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी में कांटा पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण उरांव (30) के पैर में गोली लग गई। घटना के बाद उसे बालूमाथ सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से दो खोखा और एक कारतूस बरामद होने की सूचना है। अपराधियों ने मौके पर एक पर्चा भी छोड़ा है। पर्चे में राहुल दुबे और अमन साहू गिरोह का नाम लिखा है और वीपीआर कंपनी को धमकी दी गई है। हालांकि, पर्चे की सत्यता और घटना में किसी गिरोह की संलिप्तता की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है।
बताया जा रहा है कि लेवी वसूली को लेकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गोलीबारी के कारणों की जांच कर रही है।
23 अगस्त को भी हुई थी गोलीबारी
इससे पहले 23 अगस्त को टंडवा थाना क्षेत्र के उड़सू में सुशी इंफ्रा के कार्यालय में गोलीबारी हुई थी। मामले में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस अब चमातु की घटना को भी इस मामले से जोड़कर जांच कर रही है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कोयला कारोबारियों से लेवी वसूली के लिए आपराधिक गिरोह लगातार दबाव बना रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोरी की मौत, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली पहुंचे लोग।
Haridwar06 Sep

सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोरी की मौत, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली पहुंचे लोग।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में 30 अगस्त को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई…

पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश
Mirzapur06 Sep

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…

एसओ सूर्य प्रकाश सिंह की मौ*त का राज खुला? हनीट्रैप में फंसाने का आरोप, 3 पर केस!
Basti06 Sep

एसओ सूर्य प्रकाश सिंह की मौ*त का राज खुला? हनीट्रैप में फंसाने का आरोप, 3 पर केस!

बस्ती। वाल्टरगंज थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त के मामले में नया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!