A2Z सभी खबर सभी जिले की
जोगिंदर 4 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, 61वीं प्रभात फेरी में गूंजे राधे-राधे के जयकारे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोगिंदर 4 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, 61वीं प्रभात फेरी में गूंजे राधे-राधे के जयकारे
नारनौल, 4 सितंबर। श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट (रजि.), नारनौल की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 61वीं प्रभात फेरी एवं भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।
प्रभात फेरी का शुभारंभ शिवाजी नगर, आर्यवर्त ट्रांसपोर्ट कंपनी के नजदीक श्री राजेंद्र कुमार एवं अशोक कुमार कपड़े वाले परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर ठाकुर जी को सुंदर झूले में विराजमान किया गया तथा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ज्योत प्रज्वलित कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया।
प्रभात फेरी पुरानी कचहरी, पुल बाजार, प्राचीन हनुमान मंदिर एवं महावीर चौक होते हुए हुड्डा सेक्टर-1 स्थित मकान नंबर 634, श्री अशोक कुमार एवं हर्ष कुमार के निवास स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई।
प्रभात फेरी के दौरान डीजे, ढोल, नगाड़े एवं विभिन्न वाद्य यंत्रों की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु भजन-कीर्तन एवं हरिनाम संकीर्तन करते हुए प्रभु की भक्ति में झूमते नजर आए। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। “राधे-राधे” एवं “जय श्री कृष्ण” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में भाव-विभोर नजर आए और पूरे नगर में कृष्ण भक्ति की अनुपम छटा देखने को मिली।
श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट (रजि.), नारनौल की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों का प्रभात फेरी में पधारने और आयोजन को सफल बनाने के लिए हार्दिक आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया गया।
राधे-राधे! जय श्री कृष्ण! 🙏
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन Manish Sharma (reporter) हरिद्वार, 4 सितंबर 2026:-…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकिसान अपडेट - रबी फसल बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू: कृषि विभाग ने रबी सत्र 2026-27 के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsशिक्षा विभाग - स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों व विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
*श्री सनातन धर्म सभा एवं एजुकेशन बोर्ड नारनौल द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में शोभायात्रा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग शाहजहांपुर ने जीएसटी राजस्व संग्रह में लंबी छलांग लगाते हुए उत्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
डीकेटीआर के विरोध में 24वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, ग्रामीणों का साफ संदेश—टाइगर रिजर्व का स्थगन ही…
पूरी खबर पढ़ें →