Saharanpur
छुटमलपुर: श्री हरिहर कांत मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


छुटमलपुर। क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री हरिहर कांत मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस शुभ अवसर पर मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य पूजा-अर्चना के साथ हुई।
मंदिर के संस्थापक प्रमोद गोयल और अध्यक्ष अरविंद सिंघल ने सपरिवार भगवान श्री कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने उपस्थित सभी भक्तजनों और नगर वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।जन्माष्टमी के अवसर पर स्थानीय नगर वासियों और महिलाओं द्वारा भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
देर रात तक चले इन भजनों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और सभी ने धर्म व पुण्य का लाभ उठाया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मंदिर की महिला समिति का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बबली, रेनू गुप्ता, रेखा राठौड़, पुष्पा रोहिल्ला, रचना कश्यप, सुनीता कश्यप, लक्ष्मी कश्यप और प्रियंका चौधरी सहित कई महिला सदस्य मौजूद रहीं।जैसे ही घड़ी में रात्रि के 12 बजे, पूरा मंदिर परिसर 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से गूंज उठा। भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य (जन्म) के उपरांत बाल गोपाल को पंचामृत से स्नान कराया गया।
इसके बाद ठाकुर जी को नए वस्त्र पहनाकर छप्पन भोग लगाया गया। अंत में महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हाथरस। गांव अमरपुर घना की मुख्य रास्ते वाली सड़क लंबे समय से बदहाली का शिकार है। सड़क की…
पूरी खबर पढ़ें →
A 100-year-old mosque located in Saharanpur, India, has been demolished
पूरी खबर पढ़ें →
ફિલ્મોની વાર્તાઓમાં આપણે અનેકવાર ચમત્કારો જોતા હોઈએ છીએ, પરંતુ ક્યારેક વાસ્તવિક જીવનમાં પણ એવા ચમત્કારો સર્જાય છે, જે…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newshttps://youtu.be/OA6gf-JDTsE
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ ।शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
नगर कांठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामडोल शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।