फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच फोन पर बात करने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने गुस्से में पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाली सपना (28) अपने पति गजेंद्र (30) के साथ किराए के मकान में रहती थी। दोनों मजदूरी करते थे। बताया गया है कि दोनों ने करीब दो महीने पहले प्रेम विवाह किया था। शादी से पहले सपना मुस्लिम धर्म से थीं और विवाह के बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया था।
पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को सपना कमरे में किसी से फोन पर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान गजेंद्र वहां पहुंचा। सपना ने फोन काट दिया, जिस पर गजेंद्र ने उससे फोन मांगा। फोन देने से इनकार करने के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
आरोप है कि इसी दौरान गजेंद्र ने लोहे की रॉड से सपना के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद वह बेड पर गिर गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद लोहे की रॉड से हमला किए जाने की बात सामने आई है। हत्या की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कटनी कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम काटौलिया में फाइनेंस कंपनी के एजेंटों द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
#फर्रूखाबाद : घरेलू विवाद में बीच-बचाव करने आए फौजी बेटे को लगी गोली, आरोपी पिता गिरफ्तार फर्रूखाबाद शहर…
पूरी खबर पढ़ें →
**“सहारनपुर जाने से रोकना असंवैधानिक, जनप्रतिनिधि के अधिकारों का हनन” — अतुल प्रधान का सरकार पर तीखा हमला**…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News9 मुख्य खबरे -*1. गोकुल में मना नंदोत्सव, छीछी प्रसादी पाने की रही होड़* *मथुरा।* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ चिचुढी सहगिया उतरौला बलरामपुर में कफी दिनो से इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है खराब का मतलब…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती महोबा/ बारिश…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।