Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

फाइनेंस कंपनी के एजेंटो द्वारा बिना किसी को जानकारी दिए उठा लेंगे मोटर साइकिल

07 Sep 2026, 03:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फाइनेंस कंपनी के एजेंटो द्वारा बिना किसी को जानकारी दिए उठा लेंगे मोटर साइकिल - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम काटौलिया में फाइनेंस कंपनी के एजेंटों द्वारा मनमानी और नियम विरुद्ध कार्रवाई का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्रामीणों के अनुसार, टीवीएस फाइनेंस कंपनी के एजेंट उनकी मोटरसाइकिलों को बिना किसी पूर्व सूचना अथवा कानूनी प्रक्रिया का पालन किए अचानक उठाकर ले गए।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को रीठी थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई और संबंधित एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्राम काटौलिया निवासी गीता बाई आदिवासी सहित लगभग पांच अन्य पीड़ितों ने बताया कि वे मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं।

उन्होंने टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिलें फाइनेंस पर ली थीं। बीते दिनों जब वे घर पर मौजूद नहीं थे अन्य कार्यों में व्यस्त थे, तभी कंपनी के एजेंट आए और बिना परिजनों को सूचित किए गाड़ियां उठाकर ले गए।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि किस्तें बकाया भी थीं, तो कंपनी को पूर्व में नोटिस देना चाहिए था। इस तरह बिना बताए गाड़ियां ले जाना सीधे तौर पर दबंगई और चोरी की श्रेणी में आता है।

इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्रीय कांग्रेस नेता मुकेश यादव पीड़ितों के समर्थन में आगे आए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ रीठी थाना पहुंचकर थाना प्रभारी शाहिद खान को ज्ञापन सौंप मुकेश यादव ने कहा कि क्षेत्र के गरीब और आदिवासी वर्ग के मजदूरों के साथ लगातार इस प्रकार का अन्याय किया जा रहा है।

रिकवरी के नाम पर नियम-कानूनों को ताक पर रखकर गाड़ियां उठाना सरासर गलत है। उन्होंने कहा, बिना किसी कागजी कार्रवाई अथवा पूर्व सूचना के गाड़ियां ले जाना कानूनन अपराध है।

हमने पुलिस से मांग की है कि इस कृत्य में शामिल संबंधित एजेंटों और फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ चोरी एवं धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाए। थाना प्रभारी शाहिद खान ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि मामले की जांच की जाएगी और नियमों के तहत उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी सख्त कार्यवाही, मुख्यमंत्री खुद कर रहे मॉनिटरिंग
Sagar07 Sep

अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी सख्त कार्यवाही, मुख्यमंत्री खुद कर रहे मॉनिटरिंग

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बंडा क्षेत्र में अवैध व जहरीली शराब सेवन…

पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम
Chandauli07 Sep

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम काशी के पौराणिक जलस्रोतों, कुंडों और तालाबों…

पूरी खबर पढ़ें →
फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत
Kanpur Dehat07 Sep

फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत

कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच फोन पर बात करने को लेकर हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!