बंडा हादसे के बाद दमोह पुलिस सक्रिय, अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा में हुए हादसे के बाद दमोह पुलिस भी अवैध कच्ची शराब के खिलाफ सक्रिय नजर आई। रविवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीमों ने दबिश देकर कच्ची शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला लहान बरामद कर नष्ट किया।
कार्रवाई में महिलाओं के खिलाफ भी आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। हटा एसडीओपी कृष्णपाल सिंह के निर्देशन में मडियादो थाना प्रभारी प्रीति पांडे के नेतृत्व में ग्राम मदनटोर में कार्रवाई की गई।
पुलिस ने चार महिलाओं के कब्जे से करीब 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की और करीब 100 किलो लहान नष्ट किया। महिलाओं को भविष्य में शराब न बनाने और न बेचने की समझाइश भी दी गई।
इधर दमोह शहर में भी पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में सीएसपी एचआर पांडे के मार्गदर्शन में देहात थाना पुलिस ने पॉलिटेक्निक के पीछे कार्रवाई की।
सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी सहित पुलिस बल ने मौके से डिब्बों में भरी सड़ी-गली महुआ शराब और शराब बनाने में उपयोगी सामग्री जब्त की। वहीं कोतवाली पुलिस की टीम ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने उद्योग विभाग के पास भी दबिश दी।
यहां अवैध रूप से तैयार किए जा रहे कच्चे महुआ लहान पर कार्रवाई की गई। महिला पुलिस सहित बड़ी संख्या में बल मौके पर मौजूद रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

#फर्रूखाबाद : घरेलू विवाद में बीच-बचाव करने आए फौजी बेटे को लगी गोली, आरोपी पिता गिरफ्तार फर्रूखाबाद शहर…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बंडा क्षेत्र में अवैध व जहरीली शराब सेवन…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर मिर्जापुर से ब्यूरो इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट बहुत दुःखत घटना मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: सिंगरौलिया हवाई पट्टी पर OLS सर्वेक्षण दल से मिले सांसद डॉ. राजेश मिश्रा उड़ान सेवा को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनीमच। कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से नीमच पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने जिले में पुलिस अधिकारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
नीमच, । कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।