Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Neemuch

जावद में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 14 सिलेंडर जब्त

07 Sep 2026, 08:55 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जावद में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 14 सिलेंडर जब्त - नीमच, मध्य प्रदेश

नीमच, । कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में जावद तहसील के ग्राम खोर में विक्रम सीमेंट फैक्ट्री के समीप विभिन्न स्थानों पर जांच कर 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावद श्री संजीव साहू एवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अजीत कुमार सिंह के निर्देश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री विजय दिनामा एवं श्री जितेन्द्र नागर ने तहसीलदार जावद के साथ संयुक्त रूप से जांच कार्रवाई की।

जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के मामले सामने आए। कार्रवाई के दौरान मेसर्स सुरेंद्र पिता रघुवीर सिंह झाला से 1, मेसर्स हेमंत पिता कन्हैयालाल मंडारा से 2, मेसर्स जितेंद्र पिता भोपाल सिंह से 4, नारायण पिता शंभूलाल नागदा से 3 तथा मेसर्स प्रताप पिता सावन सिंह से 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

इस प्रकार कुल 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जब्त सिलेंडरों के संबंध में संबंधितों के विरुद्ध अपर कलेक्टर, जिला नीमच के न्यायालय में प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिले में होटल, रेस्टोरेंट, संस्थानों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग एवं वाहनों में गैस की अवैध रिफिलिंग करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जिले में कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

जिला आपूर्ति विभाग ने जिले के सभी होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक संस्थानों से अपील की है कि वे खाना पकाने एवं अन्य व्यावसायिक कार्यों के लिए केवल अधिकृत व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। साथ ही गैस सिलेंडरों की खरीदी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं बिल सुरक्षित रखें, ताकि जांच के दौरान उनका सत्यापन किया जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कलेक्टेट सभागार में जिला वक्षारोपण, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण समितियों की समीक्षा बैठक संपन्न पौधों की जीविता सनिश्चित करने जियो-टैगिंग में तेजी तथा सिंगल यज प्लास्टिक पर प्रभावी क
जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी होरहि है मास्टर कियामुद्दीन जी को कियू के जलजमाव उन के घर के पास है और बोह दिव्यांग है कि
Madhubani08 Sep

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी होरहि है मास्टर कियामुद्दीन जी को कियू के जलजमाव उन के घर के पास है और बोह दिव्यांग है कि

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहटिया मोमिन टोला में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
बल्लारपुर न.प. की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शिता को लेकर शहर में चर्चा तेज; जिलाधिकारी से की गई शिकायत
Chandrapur08 Sep

बल्लारपुर न.प. की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शिता को लेकर शहर में चर्चा तेज; जिलाधिकारी से की गई शिकायत

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: बल्लारपुर नगर परिषद की ऑफलाइन निविदा प्रक्रिया को लेकर शहर में रोष व्याप्त है…

पूरी खबर पढ़ें →
कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम
Shamli08 Sep

कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम

शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…

पूरी खबर पढ़ें →
8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा
Sonbhadra08 Sep

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!