Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hamirpur

कलेक्टेट सभागार में जिला वक्षारोपण, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण समितियों की समीक्षा बैठक संपन्न पौधों की जीविता सनिश्चित करने जियो-टैगिंग में तेजी तथा सिंगल यज प्लास्टिक पर प्रभावी क

08 Sep 2026, 02:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कलेक्टेट सभागार में जिला वक्षारोपण, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण समितियों की समीक्षा बैठक संपन्न पौधों की जीविता सनिश्चित करने जियो-टैगिंग में तेजी तथा सिंगल यज प्लास्टिक पर प्रभावी क - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर
दिनांक: 07 सितंबर 2026

*कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण समितियों की समीक्षा बैठक संपन्न*

*पौधों की जीविता सुनिश्चित करने, जियो-टैगिंग में तेजी तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश*

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशों के अनुपालन में कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृक्षारोपण की प्रगति एवं पौधों की जीविता, जियो-टैगिंग, सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियंत्रण, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा नदी पुनरुद्धार से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान पौधों की जीविता (सर्वाइवल रेट) पर विशेष जोर दिया गया। प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार शहरी क्षेत्र के दो स्थलों पर रोपे गए कुल 15,323 पौधों में से 15,150 पौधे सुरक्षित पाए गए। इसी प्रकार चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, राठ के परिसर में रोपे गए 100 पौधों में से 94 पौधे जीवित, अर्थात 94 प्रतिशत सर्वाइवल रेट पाया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि केवल पौधरोपण के लक्ष्य को पूर्ण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण एवं उनकी जीविता सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि अक्टूबर माह से रोपे गए पौधों के सर्वाइवल की गहन समीक्षा जीपीएस/जियो-टैग फोटो के आधार पर की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी अपने स्तर से पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें तथा जलभराव के कारण पौधों को होने वाले नुकसान की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

बैठक में जियो-टैगिंग की विभागवार प्रगति की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि जनपद के 16 विभागों द्वारा निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा चुकी है। जिन विभागों की जियो-टैगिंग की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उन्हें कार्य में तेजी लाने तथा शेष विभागों को निर्धारित समय में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध कार्रवाई की समीक्षा करते हुए निकायों को नियमित रूप से निरीक्षण एवं अभियान संचालित करने तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर नियमानुसार चालान एवं जुर्माने की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आमजन को भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया।

बैठक में चंद्रावल एवं परोही नदी क्षेत्रों में वृक्षारोपण एवं नदी पुनरुद्धार कार्यों की भी समीक्षा की गई। वर्षा एवं बाढ़ के कारण प्रभावित क्षेत्रों में पौधरोपण स्थलों की सुरक्षा, जल निकासी एवं वाटर लॉगिंग की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP), सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं फाइटो-रिमेडिएशन से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। STP हेतु भूमि प्रस्ताव, डीपीआर की स्थिति तथा नालों के पानी के उपचार की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को नालों के पानी के ट्रीटमेंट तथा उपचारित पानी की गुणवत्ता की निगरानी के लिए समय-समय पर नमूने लेकर अधिकृत प्रयोगशाला से जांच कराने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में महज कागजी प्रगति के बजाय स्थलीय एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पौधों को नियमित पानी, सुरक्षा एवं आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में वन विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
बल्लारपुर न.प. की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शिता को लेकर शहर में चर्चा तेज; जिलाधिकारी से की गई शिकायत
Chandrapur08 Sep

बल्लारपुर न.प. की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शिता को लेकर शहर में चर्चा तेज; जिलाधिकारी से की गई शिकायत

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: बल्लारपुर नगर परिषद की ऑफलाइन निविदा प्रक्रिया को लेकर शहर में रोष व्याप्त है…

पूरी खबर पढ़ें →
कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम
Shamli08 Sep

कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम

शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…

पूरी खबर पढ़ें →
8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा
Sonbhadra08 Sep

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!