Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा

08 Sep 2026, 12:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा

रायपुर, छत्तीसगढ़। इंदिरा गांधी एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, रायपुर, छत्तीसगढ़ में 4 से 6 सितंबर 2026 तक आयोजित 8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2026 में देश के 11 राज्यों के कुल 453 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीम ने विजेता, छत्तीसगढ़ की टीम ने उपविजेता तथा उत्तर प्रदेश की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

4 से 6 सितंबर 2026 तक रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित 8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में 53 सदस्यीय उत्तर प्रदेश थाईबॉक्सिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक हासिल किए। उत्तर प्रदेश की टीम ने 20 स्वर्ण, 15 रजत एवं 4 कांस्य पदक जीतकर सेकंड रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सशिका गौतम ने रजत, राशि ने स्वर्ण, गौरांग सिंह ने स्वर्ण, आदित्य दुबे ने रजत, दिव्यांश मिश्रा ने रजत, हर्ष प्रकाश सिंह ने कांस्य, वैभव सिंह रघुवंशी ने स्वर्ण, अंश ने स्वर्ण, दर्शवीर सिंह ने स्वर्ण, श्यामनारायण ने रजत, ससीकांत ने रजत, आयुष कुमार ने रजत, कृष्णा ने स्वर्ण, हर्षित यादव ने स्वर्ण, तौसीफ आलम ने स्वर्ण तथा हर्षवर्धन सिंह तंवर ने स्वर्ण पदक हासिल कर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सोनभद्र के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सोनभद्र के सचिव अनूप कुमार, संयुक्त सचिव मोहम्मद आसिफ खान, चेयरमैन इंजीनियर रमेश पटेल एवं प्रेसिडेंट डॉ. एच.पी. सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी श्री सैयद इमरान हुसैन जी ने भी उत्तर प्रदेश टीम के शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों एवं टीम के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल की है।

उत्तर प्रदेश टीम की सफलता में टीम मैनेजर अनूप कुमार, टीम कोच शिव प्रताप साही, फीमेल टीम कोच अनुष्का मौर्या एवं असिस्टेंट टीम कोच मोहम्मद आसिफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान किया।

39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी जीतकर उत्तर प्रदेश थाईबॉक्सिंग टीम ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से सोनभद्र सहित पूरे प्रदेश के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है और सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दीपक सिंह पटेल ब्यूरो चीफ का रिपोर्ट

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धनबाद में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया सफलता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न चयनित 1066 होमगार्ड अभ्यर्थियों की सूची का आज वेबसाइट पर किया जाएगा प्रकाशन
Dhanbad23 Oct

धनबाद में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया सफलता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न चयनित 1066 होमगार्ड अभ्यर्थियों की सूची का आज वेबसाइट पर किया जाएगा प्रकाशन

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 23 अक्टूबर 2026 उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, गृह रक्षक नवनामांकन समिति, श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में…

पूरी खबर पढ़ें →
कबरई_बांध महोबा : 17 साल से अधूरा है मुआवजा, डूब क्षेत्र में आए ‘गंज’ गांव के किसानों का कलेक्ट्रेट पर हल्लाबोल
Mahoba23 Oct

कबरई_बांध महोबा : 17 साल से अधूरा है मुआवजा, डूब क्षेत्र में आए ‘गंज’ गांव के किसानों का कलेक्ट्रेट पर हल्लाबोल

महोबा: साल 2009 में शुरू हुई अर्जुन सहायक परियोजना के तहत कबरई बांध के उच्चीकरण ने गंज गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
उमरिया जिले के घुनघुटी मोर्चा फाटक के पास सड़क हादसा, ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी कार
Umaria23 Oct

उमरिया जिले के घुनघुटी मोर्चा फाटक के पास सड़क हादसा, ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी कार

Writing उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट उमरिया, घुनघुटी। घुनघुटी क्षेत्र में मोर्चा फाटक के पास लगभग…

पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर में अरमापुर मेले में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते पलटा जीरो ग्रेविटी झूला
Kanpur Nagar23 Oct

कानपुर में अरमापुर मेले में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते पलटा जीरो ग्रेविटी झूला

थाना अर्मापुर क्षेत्रान्तर्गत दशहरे के अवसर पर आयोजित मेले में लगे ग्रेविटी झूले के आज अचानक क्षतिग्रस्त होने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!