धनबाद में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया सफलता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न चयनित 1066 होमगार्ड अभ्यर्थियों की सूची का आज वेबसाइट पर किया जाएगा प्रकाशन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
23 अक्टूबर 2026
उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, गृह रक्षक नवनामांकन समिति, श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज होमगार्ड नवनामांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें धनबाद जिले में चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों के मेडिकल, आवासीय प्रमाण पत्रों की जांच तथा पुलिस चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1066 होमगार्ड अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिसकी सूची का आज जिला प्रशासन की अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशन कर दिया जाएगा।
इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराया है। ठीक उसी मानक के तहत मेडिकल, आवासीय प्रमाण पत्रों की जांच तथा पुलिस चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया को भी पूर्ण कराया है। जिसके बाद केवल योग्य अभ्यर्थियों का ही अंतिम चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि होमगार्ड के लिए 1096 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। अभ्यर्थियों के मेडिकल, आवासीय प्रमाण पत्रों की जांच तथा पुलिस चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया के बाद होमगार्ड नवनामांकन समिति ने 1066 अभ्यर्थियों का चयन किया है। चयनित 1066 अभ्यर्थियों की सूची का आज जिला प्रशासन की अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशन कर दिया जाएगा। अब इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को आगामी प्रशिक्षण सत्र के लिए भेजा जाएगा, जिससे वे दक्ष होकर विधि-व्यवस्था एवं जनसेवा में अपना सक्रिय योगदान दे सकेंगे।
बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि व्यवस्था) श्री अरविंद कुमार ओझा, अनुमण्डल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, जिला समादेष्टा श्री सुर्यकांत कुमार तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Writing उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट उमरिया, घुनघुटी। घुनघुटी क्षेत्र में मोर्चा फाटक के पास लगभग…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) डिजिटल युग में तेजी से बदलते साइबर अपराधों के तरीकों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधार जिले के पीथमपुर में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार तीन बच्चों…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी जी अंबेडकर नगर हमारे पारिवारिक एवं दामाद डॉक्टर विमलेश वर्मा जी के पूज्य पिता…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी जी अंबेडकर नगर हमारे पारिवारिक एवं दामाद डॉक्टर विमलेश वर्मा जी के पूज्य पिता…
पूरी खबर पढ़ें →
*हरियाणा मे बैल्क डे और बैल्क नाईट का खेल आम जनता के साथ यह भाजपा सरकार खेल रही…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।