Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

रेवाड़ी पुलिस का ‘साइबर सुरक्षा माह’ अभियान लगातार जारी -व्हाट्सएप हैकिंग और ‘अकाउंट टेकओवर’ के खिलाफ थाना रोहड़ाई पुलिस ने 150 विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

23 Oct 2026, 04:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रेवाड़ी पुलिस का 'साइबर सुरक्षा माह' अभियान लगातार जारी -व्हाट्सएप हैकिंग और 'अकाउंट टेकओवर' के खिलाफ थाना रोहड़ाई पुलिस ने 150 विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) डिजिटल युग में तेजी से बदलते साइबर अपराधों के तरीकों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन, युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग, सतर्क एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रेवाड़ी पुलिस द्वारा संपूर्ण अक्टूबर माह को 'साइबर सुरक्षा माह' के रूप में मनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक क्षेत्रों, ग्रामीण अंचलों तथा व्यस्त सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिदिन लक्षित जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी को डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आज थाना रोहड़ाई पुलिस द्वारा शहीद लांस नायक होशियार सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव गुरावडा में एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में थाना रोहड़ाई से पीएसआई नवीन कुमार ने मुख्य रूप से शिरकत की और विद्यालय के कुल 150 विद्यार्थियों को 'अकाउंट टेकओवर' एवं 'व्हाट्सएप व सोशल मीडिया हैकिंग' के प्रति विस्तार से जागरूक किया।

पीएसआई नवीन कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के डिजिटल दौर में साइबर अपराधी तकनीक का गलत इस्तेमाल कर आमजन के सोशल मीडिया अकाउंट्स को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने स्क्रीन शेयरिंग, फिशिंग लिंक और धोखे से कोड हासिल करने की कार्यप्रणाली को सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि ठग किस प्रकार किसी व्यक्ति से ओटीपी या डिवाइस लिंकिंग कोड प्राप्त कर लेते हैं और कुछ ही सेकंड में पीड़ित के व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में ले लेते हैं।

अकाउंट हैक होने के बाद कैसे होती है ठगी?

पीएसआई नवीन कुमार ने स्पष्ट किया कि एक बार व्हाट्सएप या सोशल मीडिया अकाउंट का नियंत्रण ठगों के पास चले जाने के बाद, वे पीड़ित के परिचितों, दोस्तों और रिश्तेदारों को आपातकालीन स्थिति या बीमारी का बहाना बनाकर पैसों की मांग करते हैं। इसके अलावा, अकाउंट की निजी जानकारियों का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाओं को भी अंजाम दिया जाता है।

विद्यार्थियों को दिए गए मुख्य सुरक्षा सुझाव:

जागरूकता सत्र के दौरान विद्यार्थियों को साइबर ठगों के जाल से बचने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए:

ओटीपी व लिंकिंग कोड गोपनीय रखें: किसी भी अनजान व्यक्ति, संदिग्ध कॉल या मैसेज के झांसे में आकर अपने मोबाइल पर आया 6 अंकों का व्हाट्सएप रजिस्ट्रेशन कोड, ओटीपी या डिवाइस लिंकिंग कोड साझा न करें।

'लिंक्ड डिवाइसेस' की जांच करें:* अपने व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर समय-समय पर 'लिंक्ड डिवाइसेस' विकल्प को चेक करते रहें। यदि वहां कोई ऐसा कंप्यूटर या डिवाइस दिखे जिसे आप नहीं पहचानते, तो उसे तुरंत लॉग-आउट कर दें।

टू-स्टेप वेरिफिकेशन: अपने व्हाट्सएप और सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स (इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि) पर 'टू-स्टेप वेरिफिकेशन' या 'टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन' फीचर को अनिवार्य रूप से चालू रखें, ताकि ओटीपी लीक होने की स्थिति में भी कोई बिना पिन (PIN) के आपका अकाउंट चालू न कर सके।

अनजान लिंक व एपीके (APK) फाइलों से बचें: किसी भी लुभावने ऑफर, फ्री रिचार्ज या अनजान ग्रुप से आए संदिग्ध लिंक और डॉट एपीके फाइलों को डाउनलोड न करें।

कॉल फॉरवर्डिंग कोड से सावधान रहें: ठग अक्सर कस्टमर केयर या डिलीवरी बॉय बनकर *401* या *21* जैसे नंबर डायल करने को कहते हैं। ऐसे किसी भी कोड को डायल न करें, इससे आपके फोन की सभी कॉल्स और ओटीपी ठग के नंबर पर फॉरवर्ड हो जाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में पीएसआई नवीन कुमार ने सभी 150 विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने माता-पिता, परिवार और आस-पड़ोस के लोगों के साथ भी साझा करें। उन्होंने बताया कि यदि किसी के साथ किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या अकाउंट हैकिंग की घटना घटित होती है, तो बिना समय गंवाए तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस विभाग की इस जागरूकता पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी जी अंबेडकर नगर हमारे पारिवारिक एवं दामाद डॉक्टर विमलेश वर्मा जी के पूज्य पिता जी तथा हमारे समधी जी के आकस्मिक निधन समाचार अत्यंत दुखद,
बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी जी अंबेडकर नगर हमारे पारिवारिक एवं दामाद डॉक्टर विमलेश वर्मा जी के पूज्य पिता जी तथा हमारे समधी जी के आकस्मिक निधन समाचार अत्यंत दुखद,
*हरियाणा मे बैल्क डे और बैल्क नाईट का खेल आम जनता के साथ यह भाजपा सरकार खेल रही है। पुरे प्रदेश मे बिजली के लिए हाहाकार मचा है*
धनबाद: SSLNT अस्पताल में बनेगा 50 बेड का मातृ-शिशु केंद्र, नगरकियारी में खुलेगा नया PHC
Dhanbad23 Oct

धनबाद: SSLNT अस्पताल में बनेगा 50 बेड का मातृ-शिशु केंद्र, नगरकियारी में खुलेगा नया PHC

धनबाद: जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति…

पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावल रोड स्थित भवाड़ी गांव में अवैध तेल भंडारण के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार।
Rewari23 Oct

रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावल रोड स्थित भवाड़ी गांव में अवैध तेल भंडारण के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार।

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कड़े दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
बांकेगंज में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, मतदान केंद्र के बाहर सजे राजनीतिक दलों के पंडाल
Kheri23 Oct

बांकेगंज में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, मतदान केंद्र के बाहर सजे राजनीतिक दलों के पंडाल

वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे विभिन्न दलों के समर्थक, शाम 4 बजे तक होगा मतदान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!