Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

शव के टुकड़े बिखरे, इनमें दो भाई और मौसेरी बहन; चक्काजाम के कारण बस नहीं आई थी |

23 Oct 2026, 03:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

धार जिले के पीथमपुर में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार तीन बच्चों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई और उनकी मौसेरी बहन शामिल हैं।

तीनों सेंट फ्रांसिस स्कूल से घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद बच्चों के शव क्षत-विक्षत हो गए। सड़क पर उनके स्कूल बैग, किताबें और जूते बिखर गए।

बच्चों के परिजन का कहना है कि सुबह रॉयल टाउन कॉलोनी के करीब 500 परिवारों ने महू-नीमच हाईवे पर चक्काजाम किया था, जिससे स्कूल बस नहीं आई। इसी वजह से बच्चे बाइक से लौट रहे थे। महेंद्रा ब्रिज के पास हादसा हो गया।

पुलिस के मुताबिक, उत्कर्ष आंगन कॉलोनी निवासी प्रियांश 9वीं कक्षा में पढ़ता था। वह गुरुवार को स्कूल नहीं गया था, लेकिन दोपहर में छोटे भाई मोक्ष और मौसेरी बहन आरुषि को लेने गया था। मोक्ष 5वीं और आरुषि 7वीं में पढ़ती थी। हादसे में तीनों की जान चली गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी जी अंबेडकर नगर हमारे पारिवारिक एवं दामाद डॉक्टर विमलेश वर्मा जी के पूज्य पिता जी तथा हमारे समधी जी के आकस्मिक निधन समाचार अत्यंत दुखद,
बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी जी अंबेडकर नगर हमारे पारिवारिक एवं दामाद डॉक्टर विमलेश वर्मा जी के पूज्य पिता जी तथा हमारे समधी जी के आकस्मिक निधन समाचार अत्यंत दुखद,
*हरियाणा मे बैल्क डे और बैल्क नाईट का खेल आम जनता के साथ यह भाजपा सरकार खेल रही है। पुरे प्रदेश मे बिजली के लिए हाहाकार मचा है*
पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी के नेतृत्व में वारंटियों की धरपकड़ तेज, नौरोजाबाद पुलिस ने 8 स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार
Umaria23 Oct

पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी के नेतृत्व में वारंटियों की धरपकड़ तेज, नौरोजाबाद पुलिस ने 8 स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार

उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा एवं उनकी टीम की कार्रवाई, कई…

पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद: SSLNT अस्पताल में बनेगा 50 बेड का मातृ-शिशु केंद्र, नगरकियारी में खुलेगा नया PHC
Dhanbad23 Oct

धनबाद: SSLNT अस्पताल में बनेगा 50 बेड का मातृ-शिशु केंद्र, नगरकियारी में खुलेगा नया PHC

धनबाद: जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति…

पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावल रोड स्थित भवाड़ी गांव में अवैध तेल भंडारण के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार।
Rewari23 Oct

रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावल रोड स्थित भवाड़ी गांव में अवैध तेल भंडारण के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार।

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कड़े दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!